{"_id":"60afd5478ebc3e5fbc69a099","slug":"sp-asked-for-application-for-the-post-of-block-chief-mainpuri-news-agr4934757127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मांगे आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सक्रियता बढ़ा दी है। ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक सपा समर्थक बीडीसी सदस्यों से आवेदन मांगे गए हैं। 31 मई तक किए जाने वाले आवेदनों पर विचार कर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।
जिले में मैनपुरी, घिरोर, कुरावली, सुल्तानगंज, बेवर, किशनी, जागीर, करहल, बरनाहल नौ ब्लॉक हैं। सपा सरकार में पंचायत चुनाव में सभी ब्लॉकों में सपा समर्थक ब्लॉक प्रमुख के पदों पर काबिज हुए थे। दो साल पहले घिरोर और जागीर के ब्लॉक प्रमुखों ने भाजपा का समर्थन करने की घोषणा कर भाजपा का दामन थाम लिया था।
इस बार प्रदेश में भाजपा सरकार है। ऐसे में सपा के सामने गढ़ बचाने की चुनौती है। सपा ने ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए जीते सपा समर्थक बीडीसी सदस्यों से आवेदन मांगे हैं। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने के इच्छुक बीडीसी सदस्य 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इन आवेदनों पर विचार कर हाईकमान द्वारा ब्लॉक प्रमुख के पदों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।