{"_id":"60e49a598ebc3e70150bdd76","slug":"sp-announces-two-more-candidates-mainpuri-news-agr498784049","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने दो और प्रत्याशी घोषित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने दो और प्रत्याशी घोषित किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को कुरावली और बरनाहल में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। चार ब्लॉक के लिए सपा पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। भाजपा में अभी आवेदनों पर विचार चल रहा है।
जिले में नौ ब्लॉक हैं। सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने मंगलवार को दो और ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए। कुरावली ब्लॉक में सुनीता देवी पत्नी रनवीर सिंह निवासी नगला झम्मन बरखेड़ा कुरावली तथा ब्लॉक बरनाहल में नीरज यादव पुत्र सुभाष चंद्र यादव निवासी आलमगीरपुर दिहुली को ब्लॉक प्रमुख पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है।
इससे पहले ब्लॉक प्रमुख किशनी के लिए पूर्व विधायक स्वर्गीय रामेश्वर दयाल वाल्मीकि की पत्नी उर्मिला देवी, ब्लॉक प्रमुख बेवर के लिए प्रमोद कुमार उर्फ लंबे, ब्लॉक प्रमुख मैनपुरी के लिए शांतीदेवी यादव, ब्लॉक प्रमुख जागीर के लिए पूर्व ब्लॉक प्रमुख आशुतोष यादव बिल्लू को सपा अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी छह ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। शेष पदों के लिए भी शीघ्र ही प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। रणनीति बनाकर सपा ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ेगी।
देवेंद्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सपा
सपा का मिथक भाजपा ने ही तोड़ा है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद पार्टी सभी नौ ब्लॉक प्रमुख पदों का चुनाव भी जीतेगी। शीघ्र ही ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।
प्रदीप सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा