फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Soronji is the birthplace of Goswami Tulsidas, said educationist

सोरोंजी ही है गोस्वामी तुलसीदास की जन्म भूमि, बोले शिक्षाविद

Thu, 08 Sep 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Soronji is the birthplace of Goswami Tulsidas, said educationist
सोरोंजी (कासगंज)। बेसिक शिक्षा परिषद की आठवीं की हिंदी पुस्तक मंजरी में तुलसीदास की जन्म भूमि राजापुर बताया जाना गलत है। शिक्षाविदों ने सोरोंजी को ही गोस्वामी तुलसीदास की जन्म स्थली बताया है। वहीं पुस्तक में संशोधन किए जाने की बात कही है। सोरोंजी में इसके प्रमाण भी मौजूद हैं। वहीं सातवीं की कक्षा में तुलसीदास की जन्म स्थली सोरोंजी ही बताया है, जो सही है। अलग अलग कक्षाओं में दो तथ्य दिए जा रहे हैं, इससे बच्चों में भ्रम की स्थिति होती है।
विज्ञापन

- बच्चों के जब सीखने की उम्र होती है। उस उम्र में उन्हें गलत तथ्य पढ़ाए जाएंगे तो यह उनके भविष्य से खिलवाड़ होगा। सोरोंजी में तुलसी का गर्भगृह, तुलसी के गुरु नरहरि की पाठशाला, तुलसी के चचेरे भाई नंद दास का श्यामसर स्थित घर के अवशेष आदि तमाम पौराणिक शोध तुलसीदासजी की जन्मभूमि यहीं होने के पुख्ता प्रमाण है। बेसिक शिक्षा परिषद को अपनी भूल सुधार करते हुए आठवीं की कक्षा में तुलसी जन्म स्थान राजापुर को हटाकर वास्तविक तुलसी जन्मभूमि सोरोंजी सूकरक्षेत्र लिखना चाहिए। -कुशल पाल सिंह पुंढीर, शिक्षाविद।
विज्ञापन

- हिंदी के नामचीन विद्वानों डॉ. रामदत्त भारद्वाज, डॉ. नरेश चंद्र बंसल, डॉ. रामकृष्ण शर्मा, डॉ. रामकृष्ण शर्मा आदि ने अपने तमाम शोध करके तुलसी जन्म भूमि की वास्तविकता पर अनेक प्रमाणिक पुस्तकें लिखीं हैं। बेसिक शिक्षा परिषद ने आठवीं की हिंदी पुस्तक मंजरी में तुलसी जन्मभूमि राजापुर दर्शा कर गलत तथ्य प्रकाशित किया है। बेसिक शिक्षा परिषद की प्रमाणिकता के आधार पर इसे संशोधन करना चाहिए। - सुरेश चंद्र त्रिवेदी, शिक्षाविद
विज्ञापन
विज्ञापन

- शासन के द्वारा पुस्तकों में तुलसीदास की जन्म स्थली के बारे में अलग अलग कक्षाओं की पाठ्य पुस्तकों में जो मतभेद हैं, उस संबंध में कुछ भी नहीं कह सकते। जो पाठ्य पुस्तकों में लिखकर आया है उसे ही बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। इसमें शासन स्तर से ही सुधार संभव है।
- राजीव यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed