फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sooja hit in head: Wife lover had given contract to kill young man for 10 thousand rupees

UP: युवक के सिर में मारा सूजा..पत्नी के प्रेमी ने कराया था हमला, 10 हजार रुपये में दी सुपारी; तीन गिरफ्तार

Thu, 27 Nov 2025 03:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Nov 2025 03:18 PM IST
सार

आगरा के हाईवे पर थाना न्यू आगरा क्षेत्र के अबुल उलाह कट के पास एक युवक की हत्या का प्रयास किया गया था। दो हमलावरों ने उसके सिर में सूजा मार दिया था। घायल युवक के इमरजेंसी में जाते हुए रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया था।
 

विज्ञापन
Sooja hit in head: Wife lover had given contract to kill young man for 10 thousand rupees
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना न्यू आगरा के अबुल उलाह कट पर ई-व्हीकल कंपनी के कर्मचारी पर सूजे से जानलेवा हमला उसकी पत्नी के प्रेमी ने कराया था। 21 नवंबर को हुई घटना का खुलासा बृहस्पतिवार को पुलिस ने किया। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


न्यू आदर्श नगर, बल्केश्वर निवासी पीड़ित युवक सिकंदरा के पश्चिमपुरी स्थित ई व्हीकल बेचने वाली कंपनी में काम करता है। उन्होंने बताया था कि शुक्रवार रात तकरीबन 9 बजे वो स्कूटी से घर लौट रहे थे। अबुल उलाह दरगाह कट के पास पीछे से बाइक पर दो हमलावर आए थे।
विज्ञापन


बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने चेहरे को कपड़े से ढका हुआ था। अचानक उसने सूजा निकाला और सिर में घोंप दिया था। सूजा सिर में ही फंसा रह गया था। रास्ते से गुजर रहे कर्मयोगी एन्क्लेव, कमला नगर निवासी संतोष गर्ग ने पुलिस को सूचना दी और अस्पताल पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए। सर्विलांस से भी साक्ष्य जुटाए गए। एक बाइक नजर आ गई। इस पर पुलिस ने पहचान होने पर तलाश की। बुधवार रात को थाना न्यू आगरा पुलिस ने मुगल रोड पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो बाइक भी बरामद की। इनमें नुनिहाई (थाना एत्माददाैला) निवासी राहुल कुमार, आंवलखेड़ा (बरहन) निवासी जोगेंद्र और करन उर्फ नहना हैं। पुलिस ने उनसे पूछताछ कर वारदात का खुलासा किया।

घूमने भी जाते थे दोनों
एसीपी हरीपर्वत अक्षय संजय महाडिक ने बताया कि आरोपी राहुल का संजय प्लेस में फाइनेंस का काम है। घायल युवक की पत्नी राहुल की फर्म में वर्ष 2011 से काम करती थी। इस बीच उनमें प्रेम संबंध हो गए। राहुल महिला के घर भी आने-जाने लगा। उसने शक से बचने के लिए उसके पति से भी दोस्ती कर ली थी। दोनों अक्सर मिलते थे, घूमने भी जाते थे।
 

इस बात की जानकारी पीड़ित युवक को नहीं थी। राहुल ने उसे कुछ रुपये भी उधार दे दिए। दिसंबर 2024 में पति को पत्नी पर शक हो गया। इस पर उसकी पत्नी ने राहुल की फर्म से काम छोड़ दिया। इस कारण वो दोनों मिल नहीं पाते थे। कुछ महीने पहले राहुल का प्रेमिका के पति से झगड़ा भी हो गया था।

बर्फ तोड़ने में इस्तेमाल होने वाला सूजा लाया था
एसीपी ने बताया कि फाइनेंस कंपनी संचालक ने घर में सफाई का काम करने आने वाले जोगेंद्र से बात की। कहा कि एक व्यक्ति को रास्ते से हटाना है। इसके लिए 10 हजार रुपये देने की बात कही। इस पर जोगेंद्र राजी हो गया। उसे रुपयों की जरूरत थी। जोगेंद्र मजदूरी के साथ ही मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करता है। उसका साैतेला भाई करन बर्फ बेचने का काम करता है। बर्फ तोड़ने के लिए सूजा का प्रयोग करता है। जोगेंद्र ने करन को रुपयों का लालच दिया। 3 महीने पहले भी युवक का पीछा किया था। मगर रास्ते में नहीं मिलने की वजह से वो सफल नहीं हो सके थे। 21 नवंबर को वो सफल हो गए। घटना के बारे में युवक की पत्नी को भी जानकारी नहीं थी। इस कारण ही उन्होंने अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मगर, कैमरों के फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed