{"_id":"5a01d4384f1c1b69678b9dbf","slug":"sonu-nigam-reached-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुर बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे सोनू निगम, भक्ति संगीत को लेकर कहा ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुर बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे सोनू निगम, भक्ति संगीत को लेकर कहा ये
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Updated Tue, 07 Nov 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
वृंदावन में सोनू निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के प्रख्यात गायक सोनू निगम मंगलवार को ठाकुर बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे। यहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजन-अर्चन कर राष्ट्रोत्थान और समाज कल्याण की कामना की।
पत्रकार वार्ता में सोनू निगम ने कहा कि आध्यात्मिक जगत में वृंदावन का नाम सिरमौर है। इस धर्मनगरी में आकर भक्तों को आज भी भगवान राधाकृष्ण की कृपा का साक्षात अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि धर्म, भक्ति और अध्यात्म मानव जीवन का अभिन्न अंग है।
वहीं उन्होंने संगीत के क्षेत्र में भी भक्ति संगीत को भी अहम बताते हुए कहा कि भक्ति संगीत का अपना एक अलग अनुभव है। भक्ति संगीत सुनने से जहां मन को सुकून व शांति मिलती है, वहीं भक्ति संगीत हमें आत्मबल भी प्रदान करता है। इससे पूर्व बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी के आचार्यत्व में सोनू निगम ने मंदिर में विधि विधान से पूजा-अर्चना की।