फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son warns of suicide along with wife on father's death

पिता की मौत पर पुत्र ने दी पत्नी सहित आत्महत्या की चेतावनी

Mon, 26 Apr 2021 10:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Son warns of suicide along with wife on father's death
कोविड लेवल टू अस्पताल के बाहर बैठे तीमारदार आरोप लगाते हुए - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोविड अस्पताल में पिता की मौत होने पर पुत्र ने पत्नी सहित आत्मदाह करने की धमकी दी। बेटे ने सीएमओ को फोन करके जान से मारने की धमकी दी। साथ ही चौराहे पर पिता के शव का अंतिम संस्कार करने की बात कही। युवक ने पिता की मौत के लिए अव्यवस्थाओं को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

भोगांव थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी 70 वर्षीय दम्मीलाल को कोरोना संक्रमित होने के बाद 24 अप्रैल को कोविड लेवल-टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार की सुबह लगभग 10 बजे उनकी मौत हो गई। पिता की मौत से आक्रोशित पुत्र ने स्वास्थ्य विभाग और शासन को जमकर खरीखोटी सुनाईं। दम्मीलाल के पुत्र राजू लोधी ने कहा कि अस्पताल के अंदर मरीजों के लिए व्यवस्थाएं नहीं हैं। उसके पिता की मौत हो गई और उसे बताया तक नहीं गया। जब वह अपने पिता को दवा खिलाने के लिए गया तब उसे पिता की मौत की जानकारी हुई।
विज्ञापन

आक्रोशित राजू ने पिता की मौत पर सीएमओ को जान से मारने की धमकी देते हुए पत्नी सहित आत्महत्या करने की चेतावनी भी दी। राजू यहीं नहीं रुका राजू का कहना था कि कैबिनेट मंत्री के कहने पर सीएमओ उसके पिता को देखने आए थे, लेकिन उपचार की व्यवस्था नहीं की। इससे उसके पिता की मौत हुई है। राजू को जब अंतिम संस्कार के लिए पीपीई किट प्रदान कर दी गई तो राजू ने सीएमओ को चेतावनी दी कि यदि उसके पिता के अंतिम संस्कार के लिए सरकारी व्यक्ति नहीं गया तो वह अपने पिता का अंतिम संस्कार भोगांव चौराहे पर करेगा यदि प्रशासन रोक पाए तो रोक ले। बाद में राजू के पिता के शव को एंबुलेंस से सरकारी कर्मचारी लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed