Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son stained his hands with his fathers blood; sentenced to life imprisonment.

Agra News: बेटे ने पिता के खून से रंगे थे हाथ, मिली उम्रकैद की सजा

Sat, 21 Nov 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 21 Nov 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Son stained his hands with his fathers blood; sentenced to life imprisonment.
आगरा। घर और संपत्ति के विवाद में पिता की हत्या करने के मामले में अदालत ने सौरभ उर्फ गौरव को दोषी माना। एडीजे-26 अमरजीत ने उम्रकैद के साथ 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन




थाना ताजगंज में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आनंदीपुरम कहरई मोड़ निवासी अमित कुमार ने तहरीर दी। आरोप लगाया था कि 31 मार्च, 2022 की सुबह सौरभ ने अपनी बहन प्रिया को फोन कर बताया कि पिता मुकेश बाबू की हत्या कर दी है। वह बहन के साथ पिता के आवास पर पहुंचे। मुख्य दरवाजे पर अंदर से ताला लगा था। खिड़की से देखा तो पिता बरामदे में खून से लथपथ मृत पड़े थे।
विज्ञापन

भाई सौरभ और मोनू फरार थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। विवेचना में मोनू की भूमिका नहीं मिलने पर उसका नाम निकल दिया गया। सौरभ के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया। अदालत में बेटे अमित कुमार ने बताया कि भाई सौरभ का पिता से अक्सर विवाद होता था। वह मकान बेचना चाहता था लेकिन पिता तैयार नहीं थे। मृतक के भाई सतीश ने भी संपत्ति का विवाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ ने स्वीकार किया कि घटना वाली रात वह पिता के साथ उसी मकान में मौजूद था और वहीं सोया था। उसने कुछ अज्ञात लोगों की पिता से मारपीट और उसे घर से निकालने की कहानी बताई। मगर अदालत ने इसे अविश्वसनीय माना। अदालत ने सवाल उठाया कि यदि पिता पर हमला हुआ था तो उसने शोर क्यों नहीं मचाया और मदद क्यों नहीं मांगी। हत्या के करीब तीन घंटे बाद बहन को फोन करना भी असामान्य माना।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed