{"_id":"5bd45c6fbdec22693f5f5e5a","slug":"son-shootout-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के खातिर बेटे हुआ पिता के खून का प्यासा, उनकी पिस्टल से ही दाग दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के खातिर बेटे हुआ पिता के खून का प्यासा, उनकी पिस्टल से ही दाग दी गोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 27 Oct 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव नगला दुर्जन में एक बेटे ने अपने पिता को गोली मार दी। बेटा पिता से जमीन का बैनामा करने के लिए कह रहा था। पिता ने इंकार किया तो उसने उनकी ही पिस्टल से हमला कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
गांव नगला दुर्जन निवासी गजराज सिंह पुत्र साहब सिंह सुबह अपने घर पर थे। इसी दौरान पुत्र राजवीर उनके पास पहुंचा। उसने पिता से जमीन का बैनामा कराने की बात कही। पिता ने जमीन उसके नाम करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि इससे बौखलाए बेटे ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल उठा ली और पिता पर गोली चला दी। पैर में गोली लगते ही गजराज सिंह घायल होकर जमीन पर गिर गए। उसी समय परिजनों ने उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने गंभीर बताते हुए आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
थाना निधौलीकलां प्रभारी दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि पिता पुत्र के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया था। इस पर बेटे ने पिता को गोली मार दी है। गोली मारने वाला युवक शराब पीने का शौकीन बताया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।