{"_id":"62265c588b8428450966392c","slug":"son-s-murder-blame-on-teacher-mainpuri-news-agr526491528","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पर लगाया पुत्र की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक पर लगाया पुत्र की हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। गांव करपिया में एक 11 वर्षीय बालक का शव शुक्रवार की दोपहर फंदे पर लटका मिला था। परिजन ने घटना को खुदकुशी मानते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। लेकिन अब परिजन ने एक शिक्षक पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। जिस पर स्थानीय पुलिस ने डीएम से अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
थाना क्षेत्र के गांव करपिया निवासी संदीप भास्कर के 11 वर्षीय पुत्र नैतिक का शव शुक्रवार को घर के एक कमरे में फंदे पर लटका मिला था। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। इस मामले में रविवार को थाने पहुंच कर एक शिक्षक पर पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। बताया कि पत्नी एक विद्यालय में शिक्षण कार्य करतीं हैं। वहां एक शिक्षक ने उनके साथ अभद्रता की, जिसका चश्मदीद नैतिक था। शिक्षक ने पुत्र को पीटने के साथ ही धमकाया था। उसी शिक्षक ने पुत्र की हत्या की है। इस बात की जानकारी रविवार को छोटे पुत्र रितिक ने उन्हें दी है। रविवार की शाम घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान पुलिस के हाथ एक पत्र भी लगा था। जिस पर पुलिस गंभीरता के साथ जांच रही है। वहीं, परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए उच्चाधिकारियों को एक पत्र भेजा है।
थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा का कहना है कि एक दरोगा को डीएम से अनुमति के लिए भेजा गया है। अनुमति की प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही बालक के शव को निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।