{"_id":"68dc9fe124b507a2ce05d936","slug":"son-of-cancer-patient-duped-of-22-000-by-slip-gang-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कैंसर पीड़ित पिता को इलाज के लिए लाया था बेटा, पर्ची गैंग ने उसे भी नहीं छोड़ा; ठग लिए 22 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कैंसर पीड़ित पिता को इलाज के लिए लाया था बेटा, पर्ची गैंग ने उसे भी नहीं छोड़ा; ठग लिए 22 हजार रुपये
Wed, 01 Oct 2025 08:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 01 Oct 2025 08:58 AM IST
सार
पर्ची के बहाने कैंसर पीड़ित के बेटे से 22 हजार की ठगी कर डाली। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में हाॅस्पिटल में कैंसर पीड़ित पिता का इलाज कराने आए बेटे को पर्ची गैंग ने शिकार बना लिया। रास्ता पूछने के बहाने रोककर पर्ची का झांसा दिया। इसके बाद 22 हजार रुपये लेकर गैंग फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
पुरा गोवर्धन, खंदाैली निवासी जितेंद्र ने बताया कि पिता भरत सिंह को कैंसर की बीमारी है। हालत बिगड़ने पर सोमवार को पिता को सिकंदरा स्थित अस्पताल में लेकर आए थे। मंगलवार सुबह 6 बजे वे चाय पीने के लिए एक ढाबे पर आए। तभी बाइक पर दो युवक आए। वह संतोष हॉस्पिटल का पता पूछने लगा। उन्होंने जानकारी से इनकार कर दिया। इस पर वो चले गए। चाय पीने के बाद वह वापस आ रहे थे।
भावना एस्टेट रोड पर एक और युवक मिला। उसने कपड़ा बाजार का पता पूछा। तभी पूर्व में पता पूछने वाले आ गए। तीनों ने अपनी बातों में ले लिया। एक युवक ने पर्ची निकलवाई। उन्होंने पर्ची खींच ली। बाद में दो और पर्ची खिंचवाई। एक बार 7 हजार तो दूसरी बार 15 हजार रुपये ले लिए। उन्हें ठगी का शक हुआ तो आरोपी भाग गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इनमें आरोपी नजर आ रहे हैं।