फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son kills father in Agra and dead body thrown in yamuna

UP: तीन बार सीने में फिर गर्दन पर मारी लात..बेरहमी से पिता की हत्या, बेटे ने इसलिए ली जान; अब तक नहीं मिली लाश

Mon, 27 Oct 2025 06:41 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 27 Oct 2025 06:41 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेटे ने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Son kills father in Agra and dead body thrown in yamuna
पुलिस ने बेटे को किया गिरफ्तार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बल्केश्वर (थाना कमला नगर) में तीन दिन पहले नशे में पिता के गाली देने से गुस्साए बेटे ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर स्कूटर से जवाहर पुल ले आया। पुल से यमुना में फेंक दिया। सीसीटीवी कैमरे में बेटा बोरा लेकर जाता नजर आ गया। बुआ की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि 25 अक्तूबर को पुलिस को सूचना मिली कि बल्केश्वर के लाल मस्जिद इलाके में बेटे ने पिता की हत्या कर दी है। इस पर पुलिस माैके पर पहुंची। लाल मस्जिद निवासी जूता कारीगर मनीष घर में मिला। उससे पिता भरत सिंह उर्फ पंडित (60) के बारे में पूछा गया, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। 
विज्ञापन

 

कहा कि पिता अक्सर बाहर रहते हैं। इसलिए उनकी जानकारी नहीं है। इस पर काॅलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। लोगों के भी बयान लिए। इसमें पता चला कि 24 अक्तूबर की रात तकरीबन 1:30 बजे मनीष स्कूटर लेकर घर से निकला था। उसके स्कूटर पर बोरा रखा था। वह वापस आया तो बोरा नहीं था। इससे पुलिस को शक हो गया।

 

मनीष से सख्ती से पूछताछ की गई। इसके अलावा भरत सिंह की बहन बेबी भी सामने आईं। उन्होंने भतीजे पर भाई की हत्या का आरोप लगाया। सीसीटीवी फुटेज दिखाने पर मनीष ने सच बता दिया। पुलिस को बताया कि पिता 10 साल से घर नहीं आते थे। वह तंत्र-मंत्र करते थे। नशा भी करते थे। घर में आने पर झगड़ते थे। इससे सभी लोग परेशान थे। वह फुटपाथ पर ही सो जाते थे। घर में मां रानी और मनीष रहते थे। घटना वाली रात 1 बजे घर आए थे। उससे गालीगलाैज की। उसने रोकने का प्रयास किया। नहीं मानने पर उसे गुस्सा आ गया।
 
विज्ञापन

इसके बाद वह पिता के पीछे गया। वाटर वर्क्स स्थित गोशाला के पास पकड़ लिया। उन्हें घसीटकर घर से 100 मीटर दूर खाली प्लाॅट में ले गया। वहां तीन बार उनके सीने में और फिर गर्दन में भी लात मार दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद घर जाकर प्लास्टिक का बोरा लेकर आया। रात होने से घर के बाहर कोई नहीं था। इस कारण किसी को पता नहीं चला। बोरे में पिता का शव रखने के बाद स्कूटर पर ले गया। जवाहर पुल से यमुना में फेंक आया। उसे लग रहा था कि पकड़ा नहीं जाएगा। मगर पिता के बारे में कई लोगों को पता चल गया और वह पकड़ा गया। वहीं, पुलिस को अब तक पिता का शव नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें-UP: पिता की हत्या कर गायब की लाश...बुआ ने भतीजे पर जताया शक, पुलिस पूछताछ में बेटे का चाैंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed