फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son-in-law shot, injured together with sons in father-in-law

ससुर में बेटों संग मिलकर दामाद को मारी गोली, घायल

Sun, 31 Oct 2021 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law shot, injured together with sons in father-in-law
बाह। खेड़ा राठौर क्षेत्र के जोजलीपुरा गांव में शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे राम सुंदर (42) को ससुर और सालों में बंदूक से गोली मार दी। सीने के दाहिनी तरफ लगी गोली से घायल दामाद को एसएन आगरा में भर्ती कराया गया है। बेटी और दामाद के बीच चल रहे विवाद में यह घटना की गई है। मामले में चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित के भाई मुन्नेश ने घटना की तहरीर थाने में दी। जिसमें आरोप लगाया गया है कि बाइक सवार चारों लोग रात में आए थे। बाहर चबूतने पर सो रहे रामसुंदर को लात मारी और छाती पर बंदूक तानकर गोली मार दी। फायर की आवाज और रामसुंदर के चीखने पर परिजन पहुंचे तो हमलावर भाग गए। घर पर बिजली की रोशनी होने की वजह से रामसुंदर ने चारों को पहचान लिया।
विज्ञापन

हमलावरों में रामसुंदर के ससुर होतम सिंह, साले रामपाल, प्रेमपाल निवासी जोमर्दपुरा और बड़ागांव निवासी सतेंद्र थे। सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने घायल को बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से एसएन आगरा भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की चूक के कारण शुक्रवार की रात रामसुंदर की जान खतरे में पड़ गई थी। बाह सीएचसी से घायल रामसुंदर को बिना पुलिस की चिट्ठी के एसएन आगरा भेज दिया गया था। परिजनों के मुताबिक एसएन में बगैर पुलिस की चिट्ठी के इलाज शुरु नहीं किया। इसके बाद परिजनों ने एसपी से संपर्क साधा। तब कहीं जाकर खेड़ा राठौर पुलिस से बात होने पर इलाज शुरू हो सका। इस दौरान करीब तीन घंटे बीत चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed