{"_id":"65fc2f3bb201d56d830bde6f","slug":"son-in-law-beating-fir-lodged-against-father-in-law-and-wife-in-firozabad-2024-03-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ससुराल वालों से ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...साले-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल वालों से ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...साले-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
Thu, 21 Mar 2024 10:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 21 Mar 2024 10:13 PM IST
सार
दामाद संग ससुरालवालों ने जमकर मारपीट की। पीड़ित का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर साले-ससुर और पत्नी ने मिलकर उसे इस कदर पीटा की अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया।
विज्ञापन
दामाद की पिटाई (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में ससुराल वालों ने शिक्षक दामाद की जमकर पिटाई की। इस दौरान पत्नी ने भी अपने घरवालों का साथ दिया। शिक्षक पर इस दौरान धारदार हथियार से भी प्रहार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यहां का है मामला
थाना क्षेत्र के अंतर्गत शंभूनगर निवासी शीलेन्द्र कुमार सरकारी अध्यापक है। उसका विवाह सरकारी अध्यापिका प्रतिभा के साथ हुआ था। पीड़ित शीलेन्द्र का आरोप है कि वह 19 मार्च को सुबह सात बजे पालीवाल महाविद्यालय के मैदान में घूमने के लिए गया हुआ था। तभी क्षत्रिय धर्मशाला वाली गली में उसकी पत्नी प्रतिभा उर्फ विजय लक्ष्मी, साला संदीप, ससुर सुरेन्द्र सिंह निवासीगण शंभूनगर ने घेर लिया।
ये भी पढ़ें - UP: मथुरा में हवाई जहाज से नीचे गिरी संदिग्ध वस्तु, लोग समझे बम; फैल गई दहशत

धारदार हथियार से बोला हमला
आरोप है कि साले और ससुर ने धारदार हथियार तथा लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान पत्नी ने भी अपने घरवालों का साथ दिया। इस दौरान शिक्षक की मां जब उसे बचाने आई तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। इस दौरान लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई।
ये भी पढ़ें - Metro Holi Timing: होली के दिन आगरा मेट्रो की टाइमिंग में हुआ बदलाव, दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगी सेवा

अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
लोगों की भीड़ को देखकर आरोपी ससुराल वाले जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मारपीट में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में पत्नी संग साले और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले का जांच की जा रही है। इससे पूर्व में पत्नी ने शिक्षक पर आभूषण रखने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।