फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son Hanging Himself After Father Commit Suicde In Douki Police Station Area

पिता के आत्महत्या करने के बाद उसी फंदे पर झूला बेटा, परिवार में दो मौतों से मचा कोहराम

Thu, 07 Jan 2021 11:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 07 Jan 2021 11:03 AM IST
सार

आठ बजे बेटा अनुज ट्यूशन से लौटा। पिता की शव देखकर वह गुमसुम हो गया। वह बरामदे में जाकर उस चारपाई पर बैठ गया जिस
पर खड़े होकर दिनेश ने फंदा लगाया था। जिस मफलर से पिता ने फंदा बनाया था, उसे हाथ में ले लिया। थोड़ी देर बाद उसने भी
खुदकुशी कर ली। उसे फंदे से उतारा गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Son Hanging Himself After Father Commit Suicde In Douki Police Station Area
खुदकुशी करने वाले पिता और पुत्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डौकी के नगरिया गांव में दूध व्यवसायी दिनेश कुमार (42) ने बुधवार सुबह पांच से छह बजे के बीच घर के अंदर ही खुदकुशी कर ली। इससे आहत उनके बेटे अनुज (12) ने दो घंटे बाद सुबह आठ बजे जान दे दी। पिता-पुत्र ने एक ही मफलर से फंदा बनाया, एक ही कुंदे में फंदा डाला और एक ही चारपाई पर खड़े होकर खुदकुशी की। पुलिस का कहना है कि दिनेश के शराब पीकर आने के कारण घर में कलह होती थी।
विज्ञापन



कासगंज: गंगानदी में होगा डॉल्फिन और कछुओं का संरक्षण, ग्रामीणों को किया जाएगा जागरूक 
विज्ञापन


आत्महत्या का कोई और कारण अभी सामने नहीं आया है। परिजनों ने बताया किदिनेश सुबह पांच बजे सोकर उठे थे। वे लोग छह बजे पशुओं को चारा देकर लौटे तो उन्हें बरामदे में फंदे से लटकता देखा। वे उन्हें आगरा में निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत बताया। शव को घर ले आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का शव देखकर गुमसुम हो गया था
आठ बजे बेटा अनुज ट्यूशन से लौटा। पिता की शव देखकर वह गुमसुम हो गया। वह बरामदे में जाकर उस चारपाई पर बैठ गया जिस पर खड़े होकर दिनेश ने फंदा लगाया था। जिस मफलर से पिता ने फंदा बनाया था, उसे हाथ में ले लिया। थोड़ी देर बाद उसने भी खुदकुशी कर ली। उसे फंदे से उतारा गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने वजह नहीं बताई
एसपी पूर्वी के वेंकट अशोक ने बताया कि  परिवार के लोगों ने घटना के कारण के बारे में कुछ नहीं बताया है। आसपास के लोगों से जानकारी मिली है कि घर में कलह रहती थी।

पिता का शव देखते ही गुमसुम हो गया था अनुज
एक कुंदा, एक मफलर और एक चारपाई... पिता-पुत्र की आत्महत्या की घटना में मौकेपर पहुंचे लोगों की जुबान पर ये तीन चीजें सबसे ज्यादा आ रही थीं। दोनों ने एक ही तरह से जान दी। जिस चारपाई पर खड़े होकर दिनेश ने फंदा गले में डाला, उसी पर खड़े होकर बेटा अनुज मौत के आगोश में समा गया। पिता-पुत्र एक दूसरे से बेइंताह प्यार करते थे। अनुज ने जैसे ही पिता का शव देखा, वह कुछ बोला नहीं, सिर्फ सुनता रहा कि उन्होंने जान कैसे दी है। उसी चारपाई पर जाकर गुमसुम बैठ गया। घर में कोहराम मचा था। इसी बीच उसने जान दे दी।

नगरिया गांव पिता-पुत्र की मौत के बाद गांव के सभी लोग सन्न रह गए। लोगों ने बताया कि सबसे छोटा बेटा होने के नाते अनुज पिता दिनेश का लाडला था। दिनेश के तीन बेटे और एक बेटी थी। इनमें अनुज अपने पिता के काफी करीब था। अनुज भी पिता को बहुत प्यार करता था। आसपास के लोगों ने बताया कि पिता की मौत के बाद कुछ देर तक वह गुमसुम सा बैठा रहा। फिर उठकर उसी स्थान पर पहुंचा, जहां उसके पिता ने फंदे से लटककर जान दी थी।

परिजनों ने बताया कि दिनेश के पास करीब 25 बीघा खेत था, जिसमें वह तीन भाई थे। खेती के अलावा वह गांवों से दूध एकत्र कर सेंटर पहुंचाने का काम भी करते थे। वहीं दिनेश का पुत्र अनुज पीएस इंटर कॉलेज भटपुरा में आठवीं का छात्र था। कोरोना के कारण स्कूल बंद होने से वह ट्यूशन पढ़ रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed