फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son arrested for killing stepfather in Agra s Tajnagari phase one

सौतेले पिता की हत्या: बेटे को रुपयों की थी जरूरत, 1.10 लाख की मदद की, वापस मांगने पर पत्थर से कुचलकर मार डाला

Sat, 26 Aug 2023 09:01 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 26 Aug 2023 09:01 AM IST
सार

रुपये वापस मांगे जाने से नाराज बेटे ने पिता के सिर पर पत्थर से वार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Son arrested for killing stepfather in Agra s Tajnagari phase one
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजनगरी फेज-1 में गुरुवार रात को पत्थर से प्रहार कर बेटे ने सौतेले पिता की जान ले ली थी। पिता ने उससे पूर्व में ई-रिक्शा बेचकर दी गई रकम वापस मांगी थी। इससे ही बेटा गुस्से में आ गया। पिता के सिर में पत्थर मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

मूलरूप से तोपखाना, नाई की मंडी निवासी आरिफ उर्फ काला (50) ताजनगरी फेज-1 में आरएस जूनियर हाईस्कूल में गार्ड की नौकरी करते थे। रात में स्कूल में ही सो जाते थे। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि आरिफ ने 20 साल पहले दूसरा निकाह किया था। उसका सौतेला बेटा इमरान है। उसी पर हत्या का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में मृतक के बड़े भाई मोहम्मद मतलूब ने मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि छोटे भाई आरिफ को कुछ समय पहले ई रिक्शा खरीदकर दिया था। आरोपी इमरान को रुपयों की जरूरत थी। इस पर आरिफ ने रिक्शा बेच दिया। इसे बेचकर मिले 1.10 लाख रुपये इमरान को दे दिए।

विज्ञापन

गुरुवार को इमरान स्कूल आया। आरिफ ने उससे रकम की मांग की। इमरान गुस्से में आ गया। झगड़ा करने लगा। भाई ने उसे धक्का देकर स्कूल से निकाल दिया। इस बात पर गुस्से में आकर इमरान ने उनके सिर में पत्थर उठाकर मार दिया, जिससे वो घायल हो गए। कुछ लोग आरिफ को अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed