फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Somvati Amavasya today, devotees started reaching the city of pilgrimage

सोमवती अमावस्या आज, तीर्थ नगरी पहुंचने लगे श्रद्घालु

Sun, 05 Sep 2021 09:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Somvati Amavasya today, devotees started reaching the city of pilgrimage
कासगंज। सोरों में भाद्रपद मास की सोमवती अमावस्या का स्नान पर्व सोमवार को होगा। इसकेेेेेेे साथ ही मंगलवार को भी अमावस्या स्नान होगा। स्नान पर्व को लेकर श्रद्धालुओं का तीर्थ नगरी पहुंचना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

ज्योतिर्विद प्रशांत कोठेवार ने बताया कि अमावस्या तिथि 6 सितबर को सुबह 7 बजकर 38 मिनट से 7 सितंबर को सुबह 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। 6 सितंबर सोमवार की तिथि को पितरों की आत्म शांति के लिए तीर्थ पुरोहितों से पूजा पाठ कराने व गंगा में स्नान करने के लिए श्रेयस्कर माना गया है। 7 सितंबर मंगलवार को व्रत, स्नान व दान के लिए श्रेष्ठ माना गया है।
विज्ञापन

इस अमावस्या को कुश ग्रहणी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन तीर्थपुरोहित कुशा घास को उखाड़कर संग्रहित कर लेते हैं जो वर्ष भर पूजा पाठ व तर्पण कार्यों के लिए प्रयोग की जाती है। इस अमावस्या को पिठोरी अमावस्या भी कहते हैं। इस दिन महिलाएं संतान प्राप्ति व सुख शांति के लिए 64 देवियों की आटे की मूर्ति बनाकर पूजा पाठ करती हैं। जिनमें मां दुर्गा प्रमुख रूप से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा पाठ के बाद इन मूर्तियों को गंगाजी में विसर्जित कर दिया जाता है। अमावस्या की पूर्व संध्या पर बड़ी संख्या श्रद्धालु हरि की पैड़ी में स्नान पर्व का पुण्य अर्जित करने के लिए तीर्थपुरोहितों के आवास, धर्मशालाओं व गेस्ट हाउसों में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed