फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Somvati amavasya 2019 Two Children Drown in Ganga River During Take a Bath at Kachla Ghat

कासगंजः गंगा में डूबने से पांच बालकों की मौत

Mon, 03 Jun 2019 09:08 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 03 Jun 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
Somvati amavasya 2019 Two Children Drown in Ganga River During Take a Bath at Kachla Ghat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
सोमवती अमावस्या पर कछला गंगाघाट पर तीन बालकों की स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद उनके शव बरामद किए गए। 
विज्ञापन


बालकों को बचाने के प्रयास में उनका चाचा भी डूब गया जिसे गोताखोरों ने बचा लिया। जबकि दूसरी घटना में भैंस चराने के दौरान पटियाली के नगला दुर्गू में दो बालक गंगा स्नान के दौरान गंगा में डूबने से मौत गई। बालकों के शव भी बरामद कर लिए गए। 

कछला गंगाघाट पर दोपहर के समय गंगा में डूबने का हादसा हुआ। बताया गया कि राजस्थान के दौसा जनपद के बांदीकुई थाना क्षेत्र के गांव बसवा के श्रद्धालु गंगा स्नान को आए थे। गंगा स्नान के दौरान तीन बालक दिलखुश (11) पुत्र केशराम मीणा एवं उसका चचेरा भाई नितीश (10) पुत्र चेतराम गंगा में डूब गए।
विज्ञापन

बालकों को डूबते देख चाचा धरम सिंह की नजर बालकों पर पड़ी। उन्होंने बालकों को बचाने की कोशिश की लेकिन बालकों को नहीं बचा सके। वह खुद भी डूबने लगे। गोताखोरों ने चाचा धरम सिंह को बचा लिया। 

राजस्थान के ही धौलपुर के मोहल्ला मैसाना निवासी नेम सिंह का 4 वर्षीय पुत्र शिवम गंगास्नान करते समय गहरे पानी में चला गया। और डूबने से उसकी मौत हो गई। बालक के शव को पुलिस ने बरामद कर लिया। बदायूं की कछला चौकी पुलिस ने तीनों बालकों के पंचनामा की कार्रवाई की।

दूसरी घटना पटियाली के नगला दुर्गू में हुई। जिसमें हिमाचल (10) पुत्र पप्पू, सचिन (11) पुत्र ऐबरन डूब गए। बताया गया कि गंगा के पानी में एक खरबूजा तैर रहा था। इस खरबूजे को निकालने के लिए दोनों बालक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

इन्हें बचाने की कोशिश दीपक (13) पुत्र धरमवीर, भरद्वाज (8) पुत्र लल्लन ने की, लेकिन इन दोनों को सफलता नहीं मिली। दोनों ही बालकों ने गांव में पहुंचकर सूचना दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों ही बालकों के शव बरामद किए। बालकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed