{"_id":"ec9c4171dbae13455d3a2d4546133780","slug":"someone-harmed-agra-college-pitch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फावडे़ से खोद डाली आगरा कॉलेज मैदान की पिच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फावडे़ से खोद डाली आगरा कॉलेज मैदान की पिच
अमर उजाला ब्यूूूूराो, आगरा
Updated Wed, 10 Feb 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी शरारती तत्व ने सोमवार रात आगरा कालेज के क्रिकेट मैदान की पिच खोद डाली। इससे कालेज प्रशासन से लेकर खेल प्रेमियों में नाराजगी है। अधिकतर अच्छे टूर्नामेंट इसी मैदान पर खेले जा रहे हैं।
वर्ष 2012 में बड़े प्रयासों के बाद आगरा कालेज मैदान में टर्फ विकेट बना था। लगातार मैदान की लोकप्रियता बढ़ रही है। इस पर अंडर-16 बोर्ड ट्राफी का मैच हो चुका है। पिछले दो-तीन सालों से आल इंडिया टूर्नामेंट हो रहे हैं। इसमें रणजी, आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ी आ रहे हैं। वर्ष 2015 में डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेटर ऋषि धवन, अंडर-19 टीम के सरफराज खान, रणजी खिलाड़ी अनुरीत सिंह आदि खिलाड़ी इस मैदान पर खेले।
कालेज प्रशासन के मुताबिक चौकीदार मैदान परिसर में रात में मौजूद था। मैदान का प्रवेश द्वार भी बंद था। पूछताछ में चौकीदार कोई जानकारी नहीं दे पाया। फावड़े पिच की खुदाई की गई है। हालांकि गड्ढे बहुत ज्यादा गहरे नहीं है लेकिन दोनों पिचों के अधिकतर एरिया को प्रभावित किया गया है। इसे ठीक करने में कुछ समय जरूर लगेगा।
विज्ञापन
‘घटना निंदनीय है। पिच को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। उसे जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। मैदान पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी।’ - डा. मनोज रावत, प्राचार्य, आगरा कालेज
‘इसके पीछे कोई भी हो, बहुत गंदा काम किया है। यह क्रिकेट का खून करने के बराबर है। पिच को नुकसान पहुंचाने से किसी समस्या का समाधान नहीं होगा। यदि किसी कोई दिक्कत थी तो बैठकर बात करनी चाहिए थी। इस मैदान पर अच्छे टूर्नामेंट होते हैं।’ - कृष्णकांत उपाध्याय, रणजी खिलाड़ी (रेलवे)