{"_id":"619777377892f35fd57c06d5","slug":"solvers-arrested-in-ssc-gd-exam-from-agra-contract-taken-for-50-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: एसएससी जीडी की परीक्षा में मथुरा के सॉल्वर सहित दो गिरफ्तार, 50 हजार रुपये में लिया था ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: एसएससी जीडी की परीक्षा में मथुरा के सॉल्वर सहित दो गिरफ्तार, 50 हजार रुपये में लिया था ठेका
Fri, 19 Nov 2021 03:36 PM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 19 Nov 2021 03:36 PM IST
सार
परीक्षा में सॉल्वर गैंग को पकड़ने के लिए पुलिस ने पहले से ही कई योजना बनाई हैं। हर छात्र की जांच की जा रही है। बुधवार को भी सॉल्वर गैंग के सदस्य पकड़े गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अर्द्धसैन्य बल में सिपाही की भर्ती परीक्षा (एसएससी जीडी) में बलकेश्वर स्थित संत रामकृष्ण विद्यालय में एक सॉल्वर पकड़ लिया गया। विद्यालय के बाहर ही सॉल्वर के साथ आया दलाल भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अमित कुमार और कन्हैया लाल हैं। दोनों मीरपुर, नौहझील, मथुरा के रहने वाले हैं। अमित कुमार सॉल्वर है। वह जट्टारी अलीगढ़ के रामप्रकाश के स्थान पर गुरुवार को परीक्षा देने आया था। प्रवेश पत्र पर फोटो मिलान के दौरान पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपने साथी दलाल कन्हैया के बारे में बताया। वह कॉलेज के बाहर ही खड़ा हुआ था। तभी पकड़ लिया गया। दलाल ने उसे 50,000 परीक्षा में पास कराने पर देने का वादा किया था। सॉल्वर बैठाने के लिए नौहझील, मथुरा के विकास कुमार ने 2.5 लाख रुपए में परीक्षार्थी से ठेका लिया था। अब पुलिस रामप्रकाश और विकास कुमार की तलाश कर रही है। मुकदमे में दोनों को आरोपी बनाया गया है। इससे पहले भी इसी विद्यालय में सॉल्वर पकड़ लिए गए थे।
विज्ञापन
एक भक्ति ऐसी भी: पूजा के समय टूटा लड्डू गोपाल का हाथ, रोते हुए मूर्ति लेकर अस्पताल पहुंचा पुजारी, डॉक्टर से कराई पट्टी, तस्वीरें
विज्ञापन