{"_id":"5e50f09e8ebc3ef39d02e751","slug":"solvers-arrested-in-english-paper-of-up-board-high-school-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: हाईस्कूल अंग्रेजी के पेपर में 16 सॉल्वर और दो नकलची पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: हाईस्कूल अंग्रेजी के पेपर में 16 सॉल्वर और दो नकलची पकड़े गए
Sat, 22 Feb 2020 05:26 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 Feb 2020 05:26 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए। इसके बावजूद सॉल्वर गैंग सेंधमारी कर रहा है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सख्ती के बाद भी नकल माफिया के हौसले नहीं टूटे हैं। फिरोजाबाद में मंगलवार को यूपी बोर्ड की हाई स्कूल अंग्रेजी विषय परीक्षा में तीन केंद्रों पर 16 सॉल्वर पकड़े गए, जबकि दो परीक्षार्थी नकल करते हुए मिले।
एक सॉल्वर प्रवेश पत्र छोड़कर परीक्षा केंद्र से भाग निकला। वहीं एक परीक्षार्थी फर्जीवाड़ा करके दोबारा परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापकों ने 17 फर्जी परीक्षार्थियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
जिले में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 41817 परीक्षार्थियों में से 37122 ने परीक्षा दी। 4690 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। आछेलाल इंटर कॉलेज जेड़ा झाल और ठाकुर तारा सिंह इंटर कॉलेज नौशहरा में नकल सामग्री के साथ छात्र परीक्षा देते हुए पकड़े गए।

Trending Videos
सॉल्वर प्रवेश पत्र छोड़कर फरार हुआ
इधर, पंडित रामकिशन महाराज इंटर कॉलेज इटौरा में एसडीएम सदर राजेश कुमार ने सॉल्वर को पकड़ लिया। उनमें एक छात्र जन्म तिथि बदलकर परीक्षा दे रहा था। वहीं, एक सॉल्वर प्रवेश पत्र छोड़कर चकमा देकर भाग निकला। हालांकि दो अन्य छात्रों को फर्जीवाड़े में संदेह पर लिया था। उनको आईडी दिखाने पर सही पाया गया।
गर्ग इंटर कॉलेज इटौरा में 13 सॉल्वर पकड़े गए। केंद्र व्यवस्थापक ने आधार कार्ड और प्रवेश पत्र पर फोटो अलग होने के संदेह पर एक छात्र तो पकड़ा तो उसने दूसरे का नाम बता दिया। इस तरह 13 मुन्नाभाई पकड़े गए। इनके पास से फर्जी आधार कार्ड बनाकर लाए थे।
इधर, भूदेवी इंटर कॉलेज में बहन की जगह परीक्षा देने आई फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ लिया गया। केंद्र व्यवस्थापकों ने 17 फर्जी परीक्षार्थियों के खिलाफ तहरीर दी है। सभी सॉल्वर को थाना मटसेना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

सलचदल के हाथ खाली
शासन के आदेश पर जनपद में पांच सचल दल बनाए गए हैं, मगर ये सिर्फ औपचारिकता पूरी करते हैं। अभी तक किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा है। बल्कि जनपद में बड़े मामले सामने आ रहे हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक रितु गोयल ने बताया कि हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी पकड़े हैं। ये सभी दूसरे की जगह परीक्षा देने आए थे। हमने आगामी परीक्षा में और सख्ती करने के लिए कहा है।
उन्होंने बताया कि कुछ छात्रों के प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आए हैं, उनका सत्यापन कराने को कहा है। कक्ष निरीक्षक अपना पहचान पत्र गले में लटकाएं। मोबाइल किसी भी कक्ष निरीक्षक के पास नहीं होना चाहिए। न ही फोटो स्टेट की मशीन परीक्षा केंद्र के अंदर हो।