{"_id":"5e0ae1e38ebc3e880968fd80","slug":"solver-gang-take-contract-of-eight-lakhs-in-police-recruitment-examination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आठ लाख में पुलिस भर्ती परीक्षा में पास कराने का ठेका लेता था सॉल्वर गैंग, सरगना पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ लाख में पुलिस भर्ती परीक्षा में पास कराने का ठेका लेता था सॉल्वर गैंग, सरगना पकड़ से दूर
Tue, 31 Dec 2019 11:22 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
सॉल्वर गैंग के सरगना रजनेश के भाई सहित दो गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने वाले फिरोजाबाद के सॉल्वर गैंग के सरगना रजनेश के भाई गिरजेश सहित दो को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस भर्ती में सॉल्वर बैठाने की बात कबूल की है। उनके पास से दो फर्जी प्रवेश पत्र भी बरामद हुए।
19 दिसंबर को छत्ता स्थित आस्था सिटी सेंटर से पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ा था। इनमें फिरोजाबाद के गैंग के सरगना रजनेश के तीन साथी रंजीत, आशीष और नितिन थे। सोमवार को पुलिस ने वाटर वर्क्स से फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर स्थित जाफराबाद निवासी गिरजेश यादव और अजय को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी गिरजेश ने बताया कि सॉल्वर गैंग का सरगना रजनेश उसका भाई है। वह पुलिस भर्ती परीक्षा में 30 से अधिक सॉल्वर बैठा चुका है। उनका एक साथी मनोज है। वह फरार है।

Trending Videos
अभ्यर्थियों से सात से आठ लाख रुपये लेकर भर्ती कराने का ठेका लिया था। मगर, पुलिस ने पूर्व में आठ सॉल्वर और एक अभ्यर्थी को पकड़ लिया था। इसके बाद ही रजनेश का नाम सामने आया था। गिरफ्तार गिरजेश और अजय के पास से दो फर्जी प्रवेश पत्र भी बरामद किए हैं।
अलीगढ़, मथुरा और फिरोजाबाद के गैंग
पुलिस भर्ती परीक्षा की दस्तावेज समीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण में अब तक 30 से अधिक फर्जी अभ्यर्थी और सॉल्वर गैंग के सदस्य पकड़े जा चुके हैं। पुलिस की पड़ताल में तीन गैंग का नाम सामने आया था। इसमें मथुरा, अलीगढ़ और फिरोजाबाद का गैंग था। पुलिस ने पिछले दिनों अलीगढ़ के ललित कुमार के गैंग को पकड़ा था। फिरोजाबाद के रजनेश ने भी कई सॉल्वर बैठाए थे।
वह अब तक फरार है। हालांकि उसके गैंग के कई सदस्य पकड़े जा चुके हैं। रजनेश एक विद्यालय में शिक्षण कार्य करता था। इसके बाद उसने सॉल्वर बैठाने शुरू कर दिए।