फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   solver gang active in uttar pradesh

यूपी के गैंग ने बिहार में तैयार कर रखे 800 सॉल्वर, हर विषय का होता है स्पेशल मास्टर

Tue, 31 Jul 2018 10:27 AM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 31 Jul 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
solver gang active in uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश में सक्रिय सॉल्वर गैंग ने पेपर हल करने के लिए बिहार में ही करीब 800 सॉल्वर तय कर रखे हैं। इनमें कोई साइंस का जानकार है तो कोई गणित और अंग्रेजी का। कई तो प्राइवेट स्कूलों में शिक्षक हैं या फिर अपनी कोचिंग चलाते हैं। 
विज्ञापन


कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों को भी सॉल्वर बना लिया गया है। उत्तर प्रदेश में होने वाली हर परीक्षा में सॉल्वर गैंग अभी तक सेंधमारी करता रहा है। ये गैंग परीक्षा से पहले सॉल्वर से डील करता है। फिर उन्हें लग्जरी सुविधाओं पर यहां बुलाया जाता है।  
विज्ञापन


पिछले दो साल से जरूर एसटीएफ या फिर दूसरी एजेंसियों की सक्रियता के चलते सॉल्वर गैंग अपने मंसूबों में पूरी तरह से कामयाब नहीं हो पा रहा है, वरना तो पेपर आउट कराना या फिर सेंटर से बाहर कापी लिखवाना इनके लिए बड़ा आसान था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह पकड़े गए सॉल्वर

रविवार को ही शिक्षक भर्ती परीक्षा में कई जगह सॉल्वर पकड़े गए। मथुरा में भी जैन चौरासी इंटर कॉलेज में बिहार के खेरा के गांव निवासी मृत्युंजय कुमार को पकड़ा था। एसटीएफ ने उससे पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी की। 

मृत्युंजय से एसटीएफ को पता चला है कि परीक्षाओं में पेपर हल कराने वाले लोग बिहार में कोचिंग संचालक और कोचिंग करने वाले छात्रों के संपर्क में रहते हैं। पहले ऐसे लोगों की संख्या 800 के करीब थी, लेकिन अब जब से गिरफ्तारियां होने लगी हैं वहां से आने वाले सॉल्वर की संख्या कम हो गई है। 

हालांकि गैंग से जुड़े लोग जमानत तक कराने की जिम्मेदारी लेते हैं, लेकिन फिर भी अब बिहार से कम लोग आते हैं। एसटीएफ के अधिकारियों का कहना है कि कुछ प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक भी पेपर हल करने के लिए आते हैं। स्कूल से छुट्टी लेकर यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed