फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   solver caught during investigation in agra college in vdo exam in agra

UPSSSC Exam: सॉल्वर को पकड़ते ही गाड़ी छोड़कर भागा परीक्षार्थी, पास नहीं हो पाता था इसलिए दोस्त को लाया था

Tue, 27 Jun 2023 11:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Jun 2023 11:24 PM IST
सार

UPSSSC Exam: आगरा में सॉल्वर को पकड़ते ही परीक्षार्थी गाड़ी छोड़कर भागा। पकड़े जाने पर बताया कि वह किसी परीक्षा में पास नहीं हो पाता था इसलिए दोस्त को परीक्षा देने के लिए लाया था। 

विज्ञापन
solver caught during investigation in agra college in vdo exam in agra
Agra News: पकड़ा गया सॉल्वर रघुवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) की परीक्षा में आगरा कॉलेज में मंगलवार को सॉल्वर पकड़ा गया। उसके साथ परीक्षार्थी भी आया था। मगर, सॉल्वर के पकड़े जाने का हल्ला मचते ही वह गाड़ी को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली। गाड़ी में 39 हजार रुपये भी मिले।

विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आगरा कॉलेज की गर्ल्स विंग के ब्लाक बी में परीक्षा के दौरान हाथरस के लाडपुर निवासी रघुवीर सिंह को पकड़ा। वह अलीगढ़ के अतरौली स्थित सूरतगढ़ निवासी वीरेश कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। आरोपी रघुवीर सिंह ने पूछताछ में बताया कि वीरेश दोस्त है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बैरंग लौटी बरात: घोड़ी चढ़ा दूल्हा और DJ पर हो रहा था डांस, ये हरकत देख दुल्हन का मूड खराब, नहीं पहनाई वरमाला
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि वह परीक्षा में पास नहीं हो पाता। इसलिए उस के कहने पर फर्जी प्रपत्र तैयार कर वह परीक्षा देने आ गया। वह दोस्त को पास कराना चाहता था। उसे किसी तरह के रुपये नहीं मिलने वाले थे। पुलिस परीक्षार्थी वीरेश को पकड़ना चाहती थी। वह कालेज के बाहर ही गाड़ी लेकर खड़ा था। मगर, हल्ला मचने पर वह गाड़ी को छोड़कर भाग गया। गाड़ी की तलाशी ली। इसमें 39 हजार रुपये बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed