फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Solver arrested in Railway Group D exam in mathura

रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में पकड़ा गया सॉल्वर, 15 हजार पर बिहार से देने आया पेपर

Sat, 29 Sep 2018 01:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 29 Sep 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
Solver arrested in Railway Group D exam in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा के फरह में रेलवे की ग्रुप डी की परीक्षा में रेलवे अफसरों ने चेकिंग के दौरान एक सॉल्वर को पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक इलाहाबाद के युवक के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। वो बिहार के गया जिले का रहने वाला है। 
विज्ञापन

 
शुक्रवार को मथुरा के ईवीएस विद्यालय अकबरपुर छाता तथा फरह के हरदयाल कॉलेज रैपुरा में परीक्षा थी। फरह के हरदयाल कॉलेज में 120 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। इसमें इलाहाबाद के छात्र बालकिशन यादव के स्थान पर संदीप कुमार नाम का छात्र परीक्षा देते पकड़ा गया। 
विज्ञापन


रेलवे जंक्शन के स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने जब परीक्षार्थी के प्रपत्र चेक किए तो उसके आधार कार्ड पर शक हुआ। एनपी सिंह ने आधार कार्ड व फार्म में भरे फोटो से मिलान कराया तो फोटो भिन्न मिला। इस पर एनपी सिंह ने फरह पुलिस बुला ली और संदीप कुमार को पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार का रहने वाला है आरोपी

संदीप ने बताया कि उसने बालकिशन यादव के आधार कार्ड पर अपना फोटो चिपकाकर कलर स्कैन कराकर आधार कार्ड बनवाया था। उसने बताया कि वह बिहार के गया का रहने वाला है। इस मामले में हरदयाल कालेज के परीक्षा केंद्र प्रभारी लीलाधर ने संदीप कुमार के खिलाफ फरह थाने में तहरीर दी है।   

15 हजार में तय हुआ सॉल्वर 

बिहार के गया से स्नातक पास संदीप कुमार ने बालकिशन को रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा पास कराने की 15 हजार रुपये में गारंटी ली थी। आधार कार्ड पर शक होने के पर जब कागजातों की जांच की तो वह पकड़ा गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed