फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Soldier was given last farewell with state honors

सैनिक को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Sun, 03 Oct 2021 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Soldier was given last farewell with state honors
03एमएनपी-27-मृतक धर्मपाल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
कटरा समान। किशनी के गांव रैपुरा निवासी सैनिक की सड़क हादसे में मौत के बाद रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। बीएसएफ केे जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शनिवार को सैनिक पत्नी के साथ औरेया जाते समय ऊसराहार के पास हादसे का शिकार हो गए थे।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव रैपुरा निवासी 49 वर्षीय धर्मपाल सिंह जम्मू कश्मीर के साबा में बीएसएफ ए-48 बटालियन में एसआई के पद पर तैनात थे। वह एक माह का अवकाश लेकर घर आए थे। छह अक्तूबर को ड्यूटी पर जाना था। शनिवार की दोपहर वह पत्नी सुशीला के साथ बाइक से औरेया के गांव हरजू स्थित ससुराल जा रहे थे। इटावा में ऊसराहार-अहिरवा-कटरा मार्ग पर बोलेरो ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी थी। हादसे में धर्मपाल की मौत हो गई, वहीं पत्नी की हालत गंभीर है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे।
विज्ञापन

गांव रैपुरा में धर्मपाल का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सैनिक की अंतिम यात्रा में बटालियन के जवान पहुंचे। तिरंगा में लिपटे सैनिक के शव को जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पुष्प चक्र व फूल अर्पित किए। बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मनोरंजन कुमार ने तिरंगा झंडा सैनिक के पिता को सौंपा। अंतिम यात्रा में सभी की आंखें नम नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
सैनिक की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पत्नी सुशीला अस्पताल में भर्ती हैं। चार बेटे व दो बेटियों में एक बेटा व एक बेटी की शादी हो चुकी है। धर्मपाल चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी असमय मौत से सभी को आघात लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed