फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजकीय सम्मान के साथ सैनिक का अंतिम संस्कार, चिता को मुखाग्नि देते वक्त फफक पड़े बेटे

Sat, 21 Dec 2019 08:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Dec 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
soldier Subhash's funeral with state honors in mathura
चिता को मुखाग्नि देते बेटे - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले के गांव रायपुर निवासी सैनिक सुभाष चंद्र का शनिवार को सैनिक व राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सैनिक की चिता को 12 वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सुभाष चंद्र अमर रहे के नारे लगाए गए। ग्वालियर में सैनिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी।  
soldier Subhash's funeral with state honors in mathura
मृतक सैनिक को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
नौहझील क्षेत्र के गांव गढ़ी अनरदा रायपुर निवासी 37 वर्षीय सैनिक सुभाष चंद्र की ग्वालियर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। सुभाष चंद्र ग्वालियर स्थित आर्मी कैंप में तैनात थे। शनिवार सुबह सुभाष चंद का पार्थिव शरीर गांव रायपुर लाया गया। 
soldier Subhash's funeral with state honors in mathura
पिता की चिता को मुखाग्नि देते बेटे - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही सुभाष का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो आसपास के गांवों के हजारों लोग अंतिम दर्शन को दौड़ पड़े। इस दौरान युवाओं ने सुभाष चंद्र अमर रहें के नारे लगाए। सैनिक सुभाष चंद्र का उनके खाली पड़े प्लॉट में अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे गौरव और छोटे बेटे सौरभ चौधरी ने मुखाग्नि दी तो हर आंख नम हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
soldier Subhash's funeral with state honors in mathura
सैनिक को सलामी देते जवान - फोटो : अमर उजाला
ग्वालियर से आए जेसीओ संदीप कुमार की टोली ने सैनिक सुभाष चंद्र को सलामी दी। वहीं तहसील मांट की ओर से तहसीलदार राकेश व सीओ मांट आलोक दुबे ने सलामी दी। इस मौके पर रालोद नेता योगेश नौहवार, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा सहित आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे। 
विज्ञापन
soldier Subhash's funeral with state honors in mathura
सैनिक के पिता को तिरंगा सौंपते सेना के अफसर - फोटो : अमर उजाला
मृतक सैनिक सुभाष चंद्र के परिजनों ने सेनाधिकारी संदीप कुमार से सुभाष चंद्र को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग की। इसे लेकर एक घंटे तक बातचीत का दौर चलता रहा। सैनिक की पत्नी संगीता ने सेना की ओर से सुविधाएं दिलाने व तीनों बच्चों की पढ़ाई आदि को लेकर इंतजाम करने की मांग की। इस पर जेसीओ संदीप कुमार ने सेना की ओर से दी जाने वाली सभी सुविधाएं दिलाने का आश्वासन दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed