{"_id":"5dfe21518ebc3e87c0697923","slug":"tension-in-firozabad-after-violent-protest-over-caa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिंसक प्रदर्शन के बाद फिरोजाबाद में तनाव भरी शांति, एडीजी ने फोर्स के साथ किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसक प्रदर्शन के बाद फिरोजाबाद में तनाव भरी शांति, एडीजी ने फोर्स के साथ किया पैदल मार्च
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 21 Dec 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
बवाल के बाद सड़क पर सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिरोजाबाद में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शुक्रवार हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद शनिवार को तनाव भरी शांति रही। शहर के चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहा। आगरा जोन के एडीजी अजय आनंद, आईजी ए सतीश गणेश और एसएसपी ने पुलिस बल के साथ नालबंदान चौराहे से इमामबाड़ा के बीच मार्च किया। लोगों से शांति बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
2 of 6
हाईवे रहा बंद
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सुबह से पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा सुभाष तिराहे से लेकर आसफाबाद के बीच हाईवे बंद कर दिया गया। वाहनों का आवागमन बंद रहा। बंबा बाईपास पर कम वाहनों को निकलने दिया जा रहा था, वहां पर कुछ उपद्रवियों ने जाम लगाने की कोशिश की लेकिन फोर्स के पहुंचते ही फरार हो गए।
3 of 6
पुलिस और प्रशासन के आला अफसर
- फोटो : अमर उजाला
सुबह 10 बजे करीब डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह तो फोर्स के साथ रसूलपुर थाने पर पहुंचे। बाहर खड़े लोगों से घर जाने की अपील की। रोड किनारे रखे ईंट पत्थरों को भी प्रशासन से निगम की टीम को लगाकर हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
फोर्स के साथ नालबंदान चौराहा, नाले की पुलिया, इमामबाड़ा चौराहे तक फोर्स के साथ आए। गलियों के अंदर खड़ी भीड़ को खदेड़ दिया। अंदर रखी ईंट-पत्थरों को प्रशासन ने भरवा दिया। इस दौरान इमामबाड़ा से बाजार की ओर खड़े दुकानदारों को यह हिदायत दी कि वह एकत्रित न हों। प्रशासन की टीम शांति बनाए रखने की अपील करती रही।
विज्ञापन
5 of 6
अस्पताल में मेडिकल कराते पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस प्रशासन ने बवाल के दौरान पकड़े गए करीब 13 लोगों का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया। इधर, एसएसपी, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह सहित करीब 70 सिपाही व होमगार्ड के भी मेडिकल कराए गए। वहीं हिंसक प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या तीन हो गई। पुलिस ने थाना दक्षिण एवं रसूलपुर में कुछ नामजद सहित सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज किए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।