फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Soldier sentenced to 10 years in dowry death

Agra News: दहेज हत्या में फौजी को 10 साल की सजा, कोर्ट में पेश किए गए थे 12 गवाह

Sun, 25 Dec 2022 12:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Dec 2022 12:45 PM IST
सार

थाने में रिपोर्ट नहीं लिखी गई। एसएसपी से शिकायत में भी कुछ न होने पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट लिखी गई।

विज्ञापन
Soldier sentenced to 10 years in dowry death
court new - फोटो : istock

विस्तार

आगरा में अपर जिला जज नीरज गौतम ने दहेज हत्या के मामले में थाना बसई अरेला के शाहपुरा निवासी फौजी (सेना के जवान) प्रमोद कुमार को साक्ष्य एवं तथ्यों के आधार पर दोषी माना है। उसे 10 साल का सश्रम कारावास व 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। 

विज्ञापन

ये है मामला 

वादी मुन्ना लाल ने मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि बेटी अंजू की शादी 17 नवंबर 2011 को बसई अरेला के शाहपुर निवासी प्रमोद कुमार के साथ की थी। ससुराल वाले अंजू को अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए भूखा-प्यासा रखकर प्रताड़ित करते थे। शादी के 8 महीने बाद सोने की चेन, सोने की अंगूठी और एक भैंस दी। फिर भी परेशान करना बंद नहीं किया गया। 2 जनवरी 2013 को प्रमोद कुमार छुट्टी पर घर आए। इसके बाद पति, जेठ भाव सिंह ने अंजू से तीन लाख रुपये मायके से लाने की मांग की। 12 जनवरी 2013 की रात अंजू ने फोन करके मारपीट और रुपये मांगने की जानकारी दी। 

विज्ञापन

मृत मिली बेटी 

13 जनवरी 2013 को बेटी की ससुराल पहुंचा तो बेटी मृत पड़ी थी। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने जबरन एक कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम भेज दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। बेटा अरुण (10) जो बेटी के पास ही रहता था। उसने बताया कि रात में प्रमोद कुमार और भाव सिंह दीदी के गले में रस्सी का फंदा डालकर खींच रहे थे। बचाने लगा तो कहा गया कि किसी को बताया तो तुझे भी मार देंगे। थाने में रिपोर्ट नहीं लिखी गई। एसएसपी से शिकायत में भी कुछ न होने पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट लिखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेश किए 12 गवाह 

अभियोजन की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता शशि शर्मा और मोहित पाल ने अपर जिला जज नीरज गौतम ने कोर्ट में करीब 12 गवाह पेश किए। कोर्ट ने प्रमोद कुमार को दोषी माना और 10 वर्ष के कठोर कारावास व 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed