फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Soil testing will cost Rs 110 in agra up news

UP: आप भी करा सकते हैं मिट्टी की जांच, खर्च करने होंगे 110 रुपये; एक सलाह से चमक जाएगी किस्मत; फसल होगी शानदार

Tue, 13 May 2025 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 May 2025 09:58 AM IST
सार

कृषि विभाग की प्रयोगशाला में मिट्टी की जांच कोई भी करा सकता है। इसके लिए 110 रुपये खर्च करने होंगे। इस जांच से मिट्टी में पोषक तत्वों की जानकारी हो सकेगी। 
 

विज्ञापन
Soil testing will cost Rs 110 in agra up news
लैब में मिट्टी की जांच करते हुए कर्मी

विस्तार

कृषि विभाग खेतों की सेहत जानने के लिए मिट्टी की जांच करा रहा है। मंडलभर से 86 हजार मिट्टी के नमूने लिए गए हैं। इनकी जांच कर मिट्टी में पोषक तत्वों का पता लगाया जाएगा। किसानों को बताया जाएगा कि उनको कितनी खाद देने की जरूरत है। कोई भी व्यक्ति 110 रुपये देकर पालीवाल पार्क स्थित कृषि विभाग की प्रयोगशाला में मिट्टी की जांच करा सकता है। आप भी अपने बगीचे की मिट्टी की जांच करा उसमें पोषक तत्वों की जानकारी कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: प्लॉटिंग के अलावा ग्रुप हाउसिंग भी...प्रोपर्टी में निवेश के लिए हो जाएं तैयार, बुकिंग के लिए इतने भूखंड
विज्ञापन








 

उप निदेशक कृषि पुरुषोत्तम मिश्र ने बताया कि आगरा मंडल में 860 गांवों से नमूने लिए गए हैं। आगरा में 15 ब्लॉकों के 300 गांव से 15320, मथुरा के 10 ब्लॉक के 200 गांवों में से 2499, फिरोजाबाद के 9 ब्लॉक के 180 गांवों से 6924 और मैनपुरी के 9 ब्लॉक के 180 गांवों से 3973 नमूने लिए गए हैं। इनमें पीएच, नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटेशियम समेत अन्य सूक्ष्म पोषक तत्वों की जांच कर रिपोर्ट बना रहे हैं। इससे किसान खाद और खेती तय कर सकता है। पोषक तत्वों की जानकारी होने से खाद, बीज और फसल तय करने में सुविधा आती है। इससे पैदावार अधिक होने से किसानों की आय बढ़ती है।

ये भी पढ़ें -  UP: ताजमहल से महज 6.3 किमी दूर...कूड़े के पहाड़, एनजीटी में पेश किए गए सबूत; 14 मई को होगी सुनवाई



 

1.70 लाख किसानों का हुआ पंजीकरण
किसान रजिस्ट्री में सर्वर की दिक्कत के कारण पोर्टल पर पंजीकरण पिछड़ रहा है। अभी 1.70 लाख किसानों का ही किसान रजिस्ट्री पर पंजीकरण हो पाया है। उप निदेशक कृषि का कहना है कि जिले में करीब 4 लाख किसान हैं, सर्वर संबंधी दिक्कत भी दूर हो रही है। सभी किसानों का पंजीकरण कराना जरूरी है।

ये भी पढ़ें -  UP: गोल्ड लोन कंपनी ने जेवर किए गायब, पूर्व विधायक के नाती संग हुई धोखाधड़ी, पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed