फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   soil cut in barona become slow

बरौना में कटान की गति हुई धीमी, राहत की उम्मीद, कटानरोधी कार्य जारी

Wed, 17 Aug 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
soil cut in barona become slow
कासगंज बरौना गांव में होता कटानरोधी कार्य - फोटो : KASGANJ
कासगंज। पटियाली के बरौना गांव में कटान की गति धीमी होने से अब बचाव की उम्मीद बन गई है। लगातार सिंचाई विभाग की टीमें गांव में कटानरोधी कार्य करने में जुटी हैं। बुधवार को भी कटानरोधी कार्य जारी थे। बरौना के कटान पीड़ित किसानों ने प्रशासन से फसलों का मुआवजा दिलाने सहित अन्य मांगें उठाई हैं। गांव में गंगा की धारा के पक्के मकान तक पहुंचने के कारण सैंड बैग डालने का कार्य निरंतर जारी था।
विज्ञापन

बरौना गांव में पिछले कई दिनों से अफरातफरी का माहौल था। लोगों में गंगा की धारा के तेजी से कटान करने को लेकर बेचैनी थी। इस कटान में काफी ग्रामीणों की जमीनें गंगा में समां गईं और तमाम फसलों में पानी भर गया। इससे फसलें खराब हो गईं। अब कटान की गति धीमी हो जाने से ग्रामीणों को उम्मीद बंधी है कि कटान रुक जाएगा। ग्रामीण पल-पल कटान की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें फसलों की क्षति और जमीन कटान का मुआवजा दिया जाए। केसीसी का ऋण माफ किया जाए और बिजली का बिल माफ किया जाए। वहीं सिंचाई विभाग की टीमें दिनरात कटानरोधी कार्यों में लगी हुई हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारी भी शिफ्टवार ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन

- बरौना में कटान नियंत्रित हो रहा है। कटानरोधी कार्य निरंतर जारी हैं। परक्यूपाइन स्टड लगाने का कार्य तेजी से हो रहा है। कटान रुकने की उम्मीद बनी है। - अरुण गुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित किसानों को दिया जाए मुआवजा
कासगंज। सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बरौना के किसानों को कटान और फसलों की क्षति का मुआवजा दिया जाए। इससे उन्हें कुछ राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि बरौना के किसान बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed