फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   snake bite mother and two innocent child and both child are died

UP: मां और दो बेटों को सांप ने डसा...मासूमों की दर्दनाक माैत, परिजन समझते रहे नींद में हैं बच्चे

Tue, 17 Jun 2025 10:41 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 17 Jun 2025 10:41 PM IST
सार

आगरा में एक दर्दनाक घटना सामने आई। मां और उसके दो मासूम बच्चों को सांप ने डस लिया। सांप के काटने से महिला की आंख खुल गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। वहीं दो बच्चों की माैत हो गई।

विज्ञापन
snake bite mother and two innocent child and both child are died
सांप के काटने से दो मासूमों की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खेरागढ़ के गांव मठ भवनई में छत पर सो रही एक महिला और उसके दो बच्चों को सर्प ने काट लिया। सर्प के काटने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। वहीं महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जगनेर  थाना क्षेत्र के गांव मठ भवनई में बीती रात को विमलेश पत्नी मानपाल गोस्वामी मकान की छत पर अपने दो बेटों रामू (5) और कान्हा (8) के साथ सोई हुई थी। मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे महिला और दोनों बच्चों को सांप ने काट लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP Weather: प्री-मानसून...ब्रज में जमकर बारिश, तेज हवा के साथ आसमान से बरसी राहत; मथुरा में युवक की माैत
विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिला ने सांप के काटे का आभास होने पर परिजनों को जानकारी दी। परिजन महिला को जगनेर सीएचसी ले गए, जहां से उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। इलाज के बाद महिला की हालत में सुधार है।

 

इसी दौरान बच्चे देर तक नहीं जागे तो परिजनों को अटपटा लगा। परिजनों ने छत पर पहुंचकर बच्चों को जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नींद से नहीं जागे। परिजन राजकुमार और राहुल गोस्वामी ने बताया कि बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

 

मां और बच्चों को काटने वाले सर्प को सपेरों की मदद से परिवार के लोगों द्वारा आसपास ढूंढ़ लिया गया। जानकारों ने बताया कि सर्प के काटते ही महिला की नींद नहीं खुलती तो उसकी मौत भी हो सकती थी। बच्चों के मामले में किसी को उनके काटने की भनक नहीं लगी। बच्चे रोजाना देर तक सोते थे। इसलिए किसी को शक नहीं हुआ। 

ये भी पढ़ें-Mathura: सिंचाई पाइप लाइन ठीक कर रहे किसान पर गिरी मिट्टी की ढाय, हुई मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed