Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A farmer repairing an irrigation pipeline died after a mound of soil fell on him

Mathura: सिंचाई पाइप लाइन ठीक कर रहे किसान पर गिरी मिट्टी की ढाय, हुई मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा

Wed, 18 Jun 2025 12:31 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 18 Jun 2025 12:31 AM IST
सार

बाबूलाल (46) के साथ खेत में क्षतिग्रस्त हुई पाइप लाइन को ठीक कर रहे थे। अचानक 12 फुट ऊंची मिट्टी की ढाय गिर पडी। मिट्टी के अंदर बाबूलाल दब गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मिट्टी के अंदर दबे बाबूलाल को बाहर निकाला और मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया। वह अपने पिता को लेकर अस्पताल जाते इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
A farmer repairing an irrigation pipeline died after a mound of soil fell on him
किसान पर गिरी मिट्टी की ढाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा थाना फरह क्षेत्र के रैपुरा जाट स्थित गांव भदाया गढी हीरा में मंगलवार को गिरी मिट्टी की ढाय में दबने से किसान की मौत हो गई। ढाय गिरने से किसान की मौत की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। परिजन ने उत्तरी बाईपास की सर्विस रोड बना रही कंपनी पर आरोप लगाते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


गांव भदाया गढ़ी हीरा निवासी पंकज ने बताया कि मंगलवार को वह अपने पिता बाबूलाल (46) के साथ खेत में क्षतिग्रस्त हुई पाइप लाइन को ठीक कर रहे थे। अचानक 12 फुट ऊंची मिट्टी की ढाय गिर पडी। मिट्टी के अंदर उनके पिता दब गए। उन्होंने शोर किया तो आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े। इधर, सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मिट्टी के अंदर दबे बाबूलाल को बाहर निकाला और मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया। वह अपने पिता को लेकर अस्पताल जाते इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


इधर, सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने उत्तरी बाईपास की सर्विस रोड बनाने वाली कंपनी की लापरवाही के कारण किसान की मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटना शुरु कर दिया। पुलिस ने परिजन को कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर परिजन शांत हुए और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पंकज सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व हाईवे के सर्विस रोड के निर्माण कार्य के कारण उनके खेत की सिंचाई पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी शिकायत जब कंपनी के अधिकारियों से की तो अधिकारियों ने जेसीबी से 5 बाई 10 फुट गहरा गड्ढा खोद दिया और क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को स्वयं ठीक करने की कहकर चले गए। मंगलवार की दोपहर उनके पिता गड्ढे में सीढ़ी लगाकर नीचे उतरे और क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक कर रहे थे, तभी ढाय गिरी और उनके पिता की मिट्टी में दबने से मौत हो गई।

ग्राम प्रधान वीरपाल ने बताया कि उत्तरी बाईपास के निर्माण कार्य के चलते उसके समीप के खेतों में किसानों की पाइप लाइन रोज क्षतिग्रस्त होती हैं। उत्तरी बाईपास का निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों को कई बार बताया गया है कि निर्माण कार्य ठीक तरह से करें। लेकिन अधिकारी मनमाने तरीके से कार्य कर रहे हैं। इसके कारण किसानों का आये दिन नुकसान हो रहा है। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना की फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। परिजन कंपनी के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है, लेकिन तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बेटी को डोली में बिठाने से पहले ही उठ गई पिता की अर्थी
ग्राम प्रधान वीरपाल ने बताया कि मिट्टी की ढाय गिरने से मृत किसान बाबूलाल के दो बेटे और एक बेटी है। बेटी ललिता (18) शादी योग्य है। पिता उसकी शादी के लिए लड़का भी खोज रहे थे। बताया जाता कि एक स्थान से बात पक्की भी हो गई थी, लेकिन बेटी की डोली उठाने से पहले ही पिता की अर्थी उठ गई। बेटा योगेश (20) दिव्यांग है। वह प्रत्येक कार्य के लिए परिजन पर निर्भर है। पंकज और बाबूलाल ही पूरे परिवार का ध्यान रखते थे। बताया कि किसान बाबूलाल अपने दिव्यांग बेटे का स्वयं ध्यान रखता था। किसान की मौत से परिजन में तो कोहराम मचा है, साथ ही बेटी की शादी और दिव्यांग बेटे की चिंता सता रही है। 

मृतक के परिजन के साथ भाकियू कंपनी गेट पर देगा धरना
किसान की मौत की सूचना पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई और मृतक के परिजन को मुआवजे की मांग की। भाकियू के प्रवक्ता डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बने कंपनी के मुख्य द्वार पर भाकियू पदाधिकारी पीड़ित परिवार के साथ धरना देंगे। इसके बाद भी यदि प्रशासन और जिम्मेदार कंपनी के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed