फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heavy rain in Agra due to pre-monsoon

UP Weather: प्री-मानसून...ब्रज में जमकर बारिश, तेज हवा के साथ आसमान से बरसी राहत; मथुरा में युवक की माैत

Tue, 17 Jun 2025 05:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 17 Jun 2025 05:27 PM IST
सार

भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को बड़ी राहत मिली। शाम को झमामझ बारिश हुई। इसके चलते कई क्षेत्रों में जलभराव भी हो गया।

विज्ञापन
Heavy rain in Agra due to pre-monsoon
बारिश से जलभराव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ब्रज में मंगलवार की शाम बारिश के साथ तेज हवा चली। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, मथुरा में जोरदार बारिश के दौरान शहर की कृष्णानगर कॉलोनी में छत पर बारिश में भीग रहे एक युवक पर बिजली गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं, जलभराव से लोगों को दिक्कत हुई। आगरा में दोपहर 3 बजे अचानक तेजी से मौसम बदला और 80 किमी की रफ्तार से आई आंधी के साथ बारिश हुई। शाम 5.30 बजे तक रुक रुक कर बारिश हुई। इस दौरान 33.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण कई जगह सड़कें धंस गई, जिसमें 8 जगह कारें फंस गईं। 
विज्ञापन


बरसात से पहले नगर निगम द्वारा नालों को साफ करने के दावों की पोल खुल गई। ट्रांस यमुना कॉलोनी में हेरिटेज चौराहे के पास करीब डेढ़ से 2 फीट पानी भर गया। नालों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुसने लगा। लोग नगर निगम के दावों को कोसते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 


फिरोजाबाद में 25 मिनट की तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। एटा में करीब आधा घंटे जमकर बारिश हुई। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। 


कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र में सुबह के समय तेज बारिश हुई। जलभराव से लोगों को दिक्कत हुई। अमांपुर में कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 35 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। 

मैनपुरी में शहर के अलावा किशनी, घिरोर, बेवर, करहल, कुरावली आदि इलाकों में बारिश हुई। इससे धान किसानों ने राहत की सांस ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed