फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SN: Ward boy not found, attendants pulling wheelchairs

वार्ड ब्वाय मिले नहीं, व्हीलचेयर खींच रहे तीमारदार

Tue, 27 Jul 2021 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
SN: Ward boy not found, attendants pulling wheelchairs
एसएन हॉस्पिटल की ओपीडी में मरीज को स्ट्रेचर ना मिलने के कारण व्हीलचेयर पर ले जाते तीमारदार। संवा? - फोटो : Agra City
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में फिर वार्ड ब्वॉय, स्ट्रेचर की कमी रही। यहां गंभीर और चलने-फिरने में लाचार मरीजों की मदद को वार्ड ब्वॉय नहीं आए। तीमारदार खुद ही मरीज की व्हीलचेयर खींचकर ले गए। जो मरीज व्हीलचेयर पर नहीं बैठ पा रहे थे, उनको स्ट्रेचर भी नहीं मिल पाया। वहीं भीड़ के कारण पर्चा बनवाने में भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

दो व्हीलचेयर और दो स्ट्रेचर बढ़ा दिए हैं। गेट पर दो वार्ड ब्वाय भी हैं, यह मरीजों की मदद क्यों नहीं कर रहे, इसका स्पष्टीकरण लेता हूं। खुद हाल देखूंगा। - डॉ. संजय काला, प्राचार्य
विज्ञापन

- पैर और कमर में चोट के कारण राजपुर चुंगी की रामश्री बैठ भी नहीं पा रही थीं। परिजन स्ट्रेचर के लिए आधे घंटे तक इंतजार करते रहे, लेकिन मिला नहीं, ऐसे में व्हीलचेयर पर ही मरीज को लेकर गए, जिससे दर्द से परेशानी हुई। एक ने व्हीलचेयर संभाली तो दूसरे ने पैर को सहारा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजाबाद से आए सुहेल सिंह को भी डॉक्टरों तक जाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। आधे घंटे तक स्ट्रेचर और वार्ड ब्वॉय का इंतजार किया, जब कोई नहीं आया तो खुद ही व्हीलचेयर लेकर सीढ़ियों से चढ़ाकर डॉक्टर को दिखाया।

जिला अस्पताल की ओपीडी में 1650 से अधिक मरीज पहुंचे। पर्चा बनवाने के लिए मारामारी और धक्कामुक्की हुई। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह नौ से 11 बजे तक रही। यहां सभी चार काउंटर पर भारी भीड़ जमा थी। घंटेभर तक लाइन में लगने के बाद पर्चा बन पाया। गार्ड भी मौजूद नहीं रहा, जिसके चलते सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed