{"_id":"66e3aa2802cd80999a0e6658","slug":"sn-s-junior-doctor-dirty-act-with-11-year-old-innocent-girl-statement-made-in-court-2024-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: एसएन के जूनियर डॉक्टर का पाप...रो पड़ी 11 साल की मासूम, केबिन में ले गया, फिर की गंदी हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: एसएन के जूनियर डॉक्टर का पाप...रो पड़ी 11 साल की मासूम, केबिन में ले गया, फिर की गंदी हरकत
Fri, 13 Sep 2024 10:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 13 Sep 2024 10:36 AM IST
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती रही 11 वर्षीय मासूम के साथ जूनियर डॉक्टर ने घिनौनी करतूत की। इस मामले में बालिका के कोर्ट में बयान दर्ज हुए। पुलिस के मुताबिक, बालिका ने एफआईआर में लिखी बात का समर्थन किया है।
विज्ञापन
बच्ची सांकेतिक
- फोटो : freepik
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज में छेड़छाड़ का शिकार हुई 11 साल की बालिका के बृहस्पतिवार को पुलिस ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए। पुलिस के मुताबिक, बालिका ने एफआईआर में लिखी बात का समर्थन किया है। अब पुलिस उसकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वार्ड में भी विवेचक जाएंगे। घटना के समय कितने मरीज थे? तीमारदारों के साथ स्टाफ के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। केस में जल्द चार्जशीट लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन
शाहगंज क्षेत्र की 11 साल की बालिका बुखार से पीड़ित थी। एसएन मेडिकल काॅलेज में 6 सितंबर को उसे इमरजेंसी में भर्ती किया गया। दो दिन आईसीयू में रखा गया। इसके बाद जनरल वार्ड में भर्ती कर दी गई। आरोप है कि 10 सितंबर की रात को जूनियर रेजिडेंट डाॅ. दिलशाद हुसैन बालिका को अपने केबिन में ले गए। उसके साथ चेकअप के बहाने अश्लील हरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बारे में बालिका ने अपनी मां को बताया। तब मामला सामने आया। बुधवार को बजरंग दल और विहिप पदाधिकारियों के साथ पीड़िता को लेकर परिजन थाना एमएम गेट गए थे। पुलिस ने दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट में केस दर्ज किया था। आरोपी जूनियर डाॅक्टर को पुलिस ने जेल भेजा था। मामले में बृहस्पतिवार को बालिका के पुलिस ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए।
पुलिस का कहना है कि बयानों का अवलोकन किया जाएगा। परिजन ने जूनियर डाॅक्टर पर अश्लील हरकत का आरोप लगाया है। बालिका के बयान महत्वपूर्ण होंगे। घटना वाले दिन वार्ड में माैजूद लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि चेकअप के समय अन्य कर्मचारी कहां पर माैजूद थे। उनके भी बयान दर्ज किए जाएंगे।