{"_id":"69b0ed74a9a20b83d700f14f","slug":"sn-medical-college-study-smoking-increasing-risk-of-lung-cancer-among-youth-2026-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Health: लगातार खांसी, सीने में दर्द और थकान, इन लक्षणों को अनदेखा न करें, इस घातक बीमारी के हैं संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Health: लगातार खांसी, सीने में दर्द और थकान, इन लक्षणों को अनदेखा न करें, इस घातक बीमारी के हैं संकेत
Wed, 11 Mar 2026 12:52 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:52 PM IST
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज के कैंसर विभाग के अध्ययन में सामने आया है कि धूम्रपान के कारण युवाओं में भी फेफड़ों के कैंसर के लक्षण मिल रहे हैं। बीड़ी, सिगरेट और हुक्का के सेवन से मुंह-गले और फेफड़ों के कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
थकान
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धूम्रपान करना युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग विभाग में हुए अध्ययन में युवाओं में भी फेफड़ों के कैंसर के लक्षण पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कैंसर रोग विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुरभि गुप्ता ने बताया कि कि बीते साल ओपीडी में कैंसर के 1911 मरीज आए। इसमें सबसे ज्यादा मुंह-गले के 755 मरीज थे। फेफड़ों के कैंसर से ग्रसित मरीजों की संख्या 82 थी। ये बीड़ी, सिगरेट और हुक्का के आदी थे। इनमें सबसे ज्यादा 60 से अधिक उम्र के 80 फीसदी और 40 से 60 आयु वर्ग के 20 फीसदी मरीज थे। बीड़ी-सिगरेट में 70 तरह के कैंसर कारक तत्व होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये हैं लक्षण
- लगातार खांसी रहना, पुरानी खांसी में बदलाव।
- खांसते समय बलगम के साथ खून आना।
- सांस लेने में परेशानी, सांस फूलना, घरघराहट महसूस होना।
- सीने में लगातार दर्द रहना, खांसने-हंसने पर दर्द बढ़ना।
- आवाज में बदलाव, आवाज कम होना, भारी होना।
- थकान रहना, वजन और भूख कम होना।
- बिना किसी कारण के वजन अचानक कम हो जाना।
- लगातार खांसी रहना, पुरानी खांसी में बदलाव।
- खांसते समय बलगम के साथ खून आना।
- सांस लेने में परेशानी, सांस फूलना, घरघराहट महसूस होना।
- सीने में लगातार दर्द रहना, खांसने-हंसने पर दर्द बढ़ना।
- आवाज में बदलाव, आवाज कम होना, भारी होना।
- थकान रहना, वजन और भूख कम होना।
- बिना किसी कारण के वजन अचानक कम हो जाना।
इन बातों का रखें ध्यान
- बीडी-सिगरेट हुक्का समेत सभी व्यसनों से दूर रहें।
- फल, सलाद और पौष्टिक भोजन करें।
- लक्षण प्रतीत होने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाकर के जांच कराएं।
- बीडी-सिगरेट हुक्का समेत सभी व्यसनों से दूर रहें।
- फल, सलाद और पौष्टिक भोजन करें।
- लक्षण प्रतीत होने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाकर के जांच कराएं।