फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sn Medical College Opd Will Start From Today

आगराः एसएन में ओपीडी के लिए पंजीकरण आज से शुरू, नोट कर लें मोबाइल नंबर

Sat, 31 Oct 2020 06:46 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 31 Oct 2020 06:46 AM IST
सार

ओपीडी के लिए एसएन में बैरिकेडिंग, पोस्टर, होर्डिंग भी लगा दिए गए हैं। प्रभारी और विभागाध्यक्षों ने ओपीडी परिसर का सर्वे भी किया। टेलीमेडिसिन के लिए विभिन्न विभागों के लिए कोर्ड वर्ड भी तैयार कर लिए गए हैं। फोन करने पर उनको कोड वर्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसका मिलान करने के बाद ही ओपीडी में प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
Sn Medical College Opd Will Start From Today
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में सामान्य ओपीडी सोमवार से शुरू हो रही है। इसके लिए शनिवार को पंजीकरण कराना होगा। रविवार को अवकाश रहेगा। ऐसे में मरीज टेलीमेडिसिन के नंबरों पर फोन कर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन


ओपीडी के लिए एसएन में बैरिकेडिंग, पोस्टर, होर्डिंग भी लगा दिए गए हैं। प्रभारी और विभागाध्यक्षों ने ओपीडी परिसर का सर्वे भी किया। टेलीमेडिसिन के लिए विभिन्न विभागों के लिए कोर्ड वर्ड भी तैयार कर लिए गए हैं। फोन करने पर उनको कोड वर्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसका मिलान करने के बाद ही ओपीडी में प्रवेश दिया जाएगा। ओपीडी प्रभारी डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि सोमवार को ओपीडी के लिए शनिवार को मरीज पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन


बिना पंजीकरण नहीं देखे जाएंगे मरीज
ओपीडी में व्यवस्थाएं कर दीं हैं। पंजीकरण शुरू हो गया है। तय समय पर मरीज टेलीमेडिसन सेवा के नंबरों पर फोन करना होगा। बिना पंजीकरण के ओपीडी में मरीज नहीं देखे जाएंगे। -डॉ. संजय काला, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट कोविड मरीजों के लिए अलग से ओपीडी
जिल लोगों को कोरोना संक्रमण हो चुका है और ठीक हो गए हैं। उनको सांस संबंधी कोई परेशानी है तो उनके लिए अलग से ओपीडी की व्यवस्था की गई है। हर बृहस्पतिवार को टीबी एवं क्षय रोग विभाग में सुबह नौ से 12 बजे तक मरीज देखे जाएंगे।

सोमवार को तक इन विभागों की लगेगी ओपीडी
मेडिसिन, क्षय एवं वक्ष रोग, स्त्री रोग, दंत रोग व नाक, कान और गला रोग विभाग की ओपीडी सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक चलेगी।

इन नंबरों पर सुबह नौ से 12 बजे तक फोन कर करा सकते हैं पंजीकरण
मेडिसिन: 9045281466, 9045290421
सर्जरी: 9045271466
क्षय एवं वक्ष रोग: 9045240421
हड्डी रोग: 9045071466
चर्म रोग: 7310640421
स्त्री एवं प्रसूति रोग: 9045171466
बाल रोग: 9045329042
मनोरोग: 9557891482
नेत्र रोग:  8979829042
नाक, कान और गला रोग: 9557891628
दंत रोग:  7457891612
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed