फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SN Medical College doctors saved the life of cancer patient by surgery in Agra

छाती के मांस से बनाया गाल-होंठ: एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने जटिल ऑपरेशन कर बचाई कैंसर रोगी की जान

Sat, 09 Jul 2022 03:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Jul 2022 03:50 PM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने एक बार फिर कमाल किया है। चिकित्सकों ने जटिल ऑपरेशन कर कैंसर रोगी की जान बचाई। तंबाकू खाने से मरीज के गाल और होंठ तक संक्रमण पहुंच गया था। 

विज्ञापन
SN Medical College doctors saved the life of cancer patient by surgery in Agra
कैंसर रोगी का ऑपरेशन करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने कैंसर मरीज का जटिल ऑपरेशन कर जान बचाई। चार घंटे तक ऑपरेशन चला, इसमें छाती के मांस से गाल और होंठ बनाए। आईसीयू से मरीज को सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया है। मरीज की हालत सुधर रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज में कैंसर ऑपरेशन की निशुल्क सुविधा है। 

विज्ञापन


ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि 41 वर्ष का युवक 25 साल से तंबाकू खा रहा था। इससे कैंसर हो गया और होंठ और गाल तक संक्रमण फैल गया। बीते सोमवार को इसे अस्पताल में भर्ती किया। बृहस्पतिवार को पांच चिकित्सकों की टीम ने करीब चार घंटे तक ऑपरेशन किया। 

विज्ञापन

गर्दन की गिल्टियां भी निकालीं

होंठ-गले के संक्रमित हिस्से को साफ किया। भविष्य में संक्रमण गर्दन की गिल्टियों तक न पहुंच जाए, इस आशंका से गर्दन की गिल्टियां भी निकाल दीं। नया होंठ और गाल बनाने के लिए छाती के मांस का उपयोग किया। अब मरीज की हालत ठीक है और सामान्य वार्ड में भर्ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एसएन में कैंसर रोग के सभी तरह के ऑपरेशन हो रहे हैं। इस मरीज का भी सफल ऑपरेशन हुआ है। यही ऑपरेशन निजी अस्पताल में कराने पर चार से पांच लाख रुपये खर्च आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed