फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sn medical collage junior doctors tests positive for swine flu

पैर पसार रहा स्वाइन फ्लू, इलाज करने वाले डॉक्टर भी चपेट में

Fri, 12 Oct 2018 10:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 12 Oct 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
sn medical collage junior doctors tests positive for swine flu
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू के मरीजों का इलाज करने वाले जूनियर डॉक्टर भी इसकी चपेट में आ गए हैं। संभावना पर जूनियर डॉक्टर का नमूना लिया था, जांच में इसकी पुष्टि हुई है। इलाज के बाद डॉक्टर अवकाश पर चले गए हैं।
विज्ञापन

 
मेडिसिन विभाग के जूनियर डॉक्टर स्वाइन फ्लू वार्ड में तैनात हैं। इनको बुखार के साथ फ्लू के लक्षण नजर आने लगे। इस पर वरिष्ठ चिकित्सकों ने गुरुवार को जांच के लिए नमूना एसएन की लैब भेजा। शुक्रवार को रिपोर्ट में इन्फ्लुएंजा ए एच1एन1 की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन


डॉक्टर को टैमीफ्लू दे दी गई है। इस तरह से अभी तक एसएन कॉलेज में पांच मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसमें से तीन बच्चे और दो वयस्क मरीज हैं। दो बच्चे ठीक हो चुके हैं। बच्चा समेत एक वयस्क का दिल्ली में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू के दो मरीज और मिले
वहीं एसएन में दो और मरीजों में डेंगू मिला है। इनका इलाज शुरू हो गया है। वहीं शुक्रवार को डेंगू वार्ड से दो मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया है। अब वार्ड में नौ मरीज भर्ती हैं। दरअसल, गुरुवार को ओपीडी में संभावित सात मरीजों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए थे। इसमें पांच में डेंगू नेगेटिव मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed