फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SN College's MBBS seats may be less

एसएन कालेज की एमबीबीएस सीटें कम होने का खतरा

Tue, 01 Mar 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Tue, 01 Mar 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
SN College's MBBS seats may be less
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की लापरवाही एसएन मेडिकल कालेज को भारी पड़ सकती है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के अनुरूप कालेज का शैक्षणिक सत्र नहीं चल रहा। बीते चार सत्र से विश्वविद्यालय समय पर परीक्षा कराने, रिजल्ट और मार्कशीट देने में पिछड़ा है। बीते चार बैच के विद्यार्थियों को मार्कशीट तक नहीं मिली है। ऐसे में एमसीआई एमबीबीएस की 150 सीटों में कटौती कर सकती है। कालेज प्रशासन के लिए मुसीबत यह है कि समीक्षा के लिए एमसीआई की टीम के इसी सप्ताह आने की उम्मीद है। पूर्व में भी एमसीआई इस बाबत कालेज को चेतावनी दे चुका है। प्राचार्य डा. एसके गर्ग ने बताया कि एमसीआई के तय गाइड लाइन के अनुसार विश्वविद्यालय छात्रों की परीक्षा और रिजल्ट नहीं जारी करता। भावी चिकित्सकों के साथ कालेज के लिए भी ये परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन


एमबीबीएस के अंक चार्ट गायब
एमबीबीएस 2013-2014 बैच के अंकों के चार्ट विश्वविद्यालय से गायब हो चुके हैं। विश्वविद्यालय इन चार्ट को रिजल्ट तैयार करने वाली एजेंसी के पास बता रहा है तो वहीं एजेंसी संचालक ने इसे नकारा है। एमसीआई तक ये शिकायत पहुंच चुकी है। चार्ट गायब होने को एमसीआई गंभीर मान रही है। जांच नहीं कराने के कारण विश्वविद्यालय ने चार्ट गायब होने पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


विवि के चलते ये है हालत
फर्स्ट प्रोफेशनल की परीक्षा अगस्त में होनी चाहिए, लेकिन यहां दिसंबर तक हो पाती हैं।
एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल की परीक्षा फरवरी में, अभी तक परीक्षा शुरू नहीं हो सकी।
2011-12 से 14-15 बैच के करीब 550 विद्यार्थियों को नहीं मिली मार्कशीट।
आवेदन के बाद भी करीब ढाई हजार विद्यार्थियों को एमबीबीएस की डिग्री जारी नहीं।

व्यापमं घोटाले में दो छात्रों को नोटिस
मध्यप्रदेश के चर्चित व्यवसायिक परीक्षा मंडल घोटाले में एसएन मेडिकल कालेज के दो छात्रों को नोटिस मिला है। ये दोनों छात्र फाइनल प्रोफेशनल के हैं। सूत्र बताते हैं कि मामले की जांच कर रही सीबीआई ने दोनों छात्रों को भोपाल आकर अपने बयान दर्ज कराने को कहा है। बता दें कि व्यापमं की मेडिकल प्रवेश परीक्षा में डमी (परीक्षार्थी के स्थान पर उच्च योग्यता वाले) छात्रों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed