फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Smuggling liquor recovered By Etah Police Came From Panjab

पंजाब से तस्करी कर फर्जी बिल्टी से ला रहे थे शराब, चेकिंग में पकड़ी

Wed, 06 Nov 2019 05:46 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 06 Nov 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
Smuggling liquor recovered By Etah Police Came From Panjab
तस्करी की शराब पकड़ने के बाद जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पंजाब से तस्करी को फर्जी बिल्टी के साथ लाई गई 25 लाख रुपये की शराब सहित एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रक में छिपाकर अंग्रेजी शराब की पेटियों को ला रहा था तभी पुलिस ने सूचना पर पकड़ लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दरवेश यादव हत्याकांड: आरोपियों को क्लीन चिट, पुलिस ने लगाई फाइनल रिपोर्ट, बंद हुई फाइल
विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाना पिलुआ प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार गौतम को सूचना मिली कि अलीगढ़ की ओर से ट्रक में लादकर तस्करी के लिए अंग्रेजी शराब लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  ताजमहल की खूबसूरती देखकर कायल हुए दुनियाभर के न्यायाधीश, जमकर खिंचाए फोटो

पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी और जिले के बॉर्डर गांव भदवास के पास दबोच लिया। पुलिस ने ट्रक की जांच पड़ताल की तो उसमें 850 पेटी चंडीगढ़ चॉइस प्योर ग्रैन व्हिस्की बरामद की गई। पकड़ी गई शराब की बाजार में कीमत 25 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। 

 

आरोपी ने अपना नाम कुलदीप सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी गांव सइदो लेह जिला अमृतसर (पंजाब) बताया है, जब कि एक युवक अमरजीत उर्फ रूपेंद्र पुत्र अजमेर सिंह निवासी राजपुरा जिला पटियाली पंजाब फरार हो गया।
ये भी पढ़ें: अवैध धंधे में पुलिस के रेट तय, थाने की वसूली का पर्चा बना 'जी का जंजाल'

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फर्जी बिल्टी भी बरामद की हैं, यह अधिकारियों को चकमा देकर गुमराह करते हुए यहां तक ट्रक लेकर आ गए। एसएसपी ने बताया है कि अंग्रेजी शराब की पेटियां पटियाला से कानपुर जा रही थी तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed