{"_id":"5dc288938ebc3e5b7508543e","slug":"sikandra-police-rate-list-of-illegal-trade-goes-viral-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवैध धंधे में पुलिस के रेट तय, थाने की वसूली का पर्चा बना 'जी का जंजाल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध धंधे में पुलिस के रेट तय, थाने की वसूली का पर्चा बना 'जी का जंजाल'
Wed, 06 Nov 2019 02:17 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 06 Nov 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
police Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू आगरा थाना के बाद अब सिकंदरा थाना की महीने की वसूली का पूरा चार्ट वायरल हुआ है। यह पुलिस के आला अफसरों के पास भी पहुंच गया है। एसएसपी बबलू कुमार ने इसकी जांच एएसपी हरीपर्वत को सौंप दी है।
इस चार्ट में बताया गया है कि जुआ, सट्टा, अवैध खनन, देर रात तक शराब की बिक्री... पैसा लेकर पुलिस सब कुछ करा रही है। इतना ही नहीं। इसमें यह डिटेल भी है कि अवैध धंधा कौन कर रहा है, उससे वसूली करने के लिए थाना से कौन पुलिसकर्मी जाता है? इनके मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं।
थाने की वसूली का यह चार्ट पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वहीं से अफसरों तक पहुंच गया। वीडियो में थाना क्षेत्र में रहने वाले तीन बड़े सटोरियों के नाम दिए गए हैं। इनमें से एक के खिलाफ हॉस्पिटल पर अवैध कब्जे की कोशिश की शिकायत भी आई थी।

वायरल पत्र में बताया गया कि इनसे सिपाही हर महीने वसूली करते हैं। सिकंदरा के होटलों में अय्याशी पकड़ी जाती रही है। पत्र में इसका भी जि है कि इसके बदले होटल संचालकों से पुलिस महीना लेती है। इतना ही नहीं। यह भी बताया गया है कि लाइन हाजिर सिपाही ने लाइन में आमद नहीं कराई है। वह वसूली में ही लगा है।
वायरल पत्र में वसूली का यह चार्ट है
जुए के तीन अड्डे : 1.75 लाख प्रति माह
चार बड़े सटोरिए : दो लाख प्रतिमाह
एक अवैध कट्टीखाना : 50 हजार
पांच होटल में अय्याशी : दो लाख रुपये प्रति माह
बाईंपुर में अवैध खनन : डेढ़ लाख प्रति माह
शराब के 25 ठेकों से : पांच हजार प्रति ठेका प्रति माह

न्यू आगरा में लाइन हाजिर हुए थे आठ पुलिसकर्मी
मनोहपुर गांव में जुआ होने का वीडियो वायरल हुआ था। एक युवक ने एसएसपी बबलू कुमार को वीडियो के साथ एक पत्र सौंपा था। इसमें बताया गया था कि जुआ पुलिस ही करा रही है। इंस्पेक्टर के कारखास हर महीने वसूली करते हैं। एसएसपी ने इसकी जांच एसपी सिटी को सौंपी थी। साथ ही थाने के ड्राइवर सहित आठ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया था।
सिपाही खोल चुका एसओ की वसूली की पोल
दो दिन पहले ही जैतपुर थाना के एक सिपाही ने एसएसपी को मेल कर शिकायत की है कि थाना प्रभारी अवैध खनन करा रहे हैं। एसएसपी ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि यह भी कहा है कि सिपाही बगैर बताए छुट्टी चला गया था। एसओ ने रिपोर्ट लिखी थी। इसके बाद उसने शिकायत की।