फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Smugglers were carrying 226 kg of marijuana in Pushpa style, two arrested

Agra News: पुष्पा स्टाइल में 226 किलो गांजा लेकर आ रहे थे तस्कर, दो गिरफ्तार

Sat, 24 Jan 2026 03:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Smugglers were carrying 226 kg of marijuana in Pushpa style, two arrested
आगरा। थाना नाई की मंडी पुलिस ने फिल्म पुष्पा की स्टाइल में तस्करी का मामला पकड़ा है। कैंटर में नारियलों के नीचे 226 किलो गांजा छिपाकर लाया जा रहा था। दो तस्करों से तीन मोबाइल और नकदी भी बरामद हुए हैं। पुलिस गांजे की अनुमानित कीमत 1.15 करोड़ रुपये बता रही है।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी। एसीपी कोतवाली वीरेंद्र कुमार के निर्देशन में थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों को लगाया गया। सदर तहसील तिराहे के पास तिरपाल से ढका एक कैंटर आते दिखा। पुलिस के रोकने पर दो युवक कैंटर छोड़कर भागने लगे। दोनों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

कैंटर की तलाशी में ऊपर नारियल और नीचे प्लास्टिक के बोरों में 226 किलो गांजा मिला। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव बस्तोई निवासी महेश कुमार और एटा के सिकरौली के भीलनगर निवासी दिलीप कुमार बताया। आरोपियों ने बताया कि गांजा तस्करी का काम उनका साथी एटा के सिकरौली के भीलनगर का दिनेश करता है। रुपयों के लालच में महेश के साथ वो रांची गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां दिनेश ने पहले से इस तरह माल छिपाकर कैंटर तैयार कर रखा था। उसके कहने पर ही महेश कैंटर लेकर टूंडला आया था। दिनेश के दिए मोबाइल पर दिलीप की कॉल आई। दिनेश के कहने पर ही वह तहसील सदर तिराहे पर आया था। यहां से दिनेश आगे माल पहुंचाने की जगह बताने वाला था। तभी पकड़ लिए गए। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

पहले भी आ चुके हैं मामले
इससे पूर्व 5 दिसंबर को एएनटीएफ और कमलानगर पुलिस ने एक करोड़ की चरस के साथ तिहाड़ जेल में 7 साल सजा काट चुके तस्करों को पकड़ा था। 27 जुलाई को कमलानगर पुलिस ने ही कैंटर में भूसे के बीच 25 लाख कीमत की शराब छिपाकर ला रहे दो तस्करों को पकड़ा था। 9 जून को सिकंदरा पुलिस ने चारकोल के टैंकर में 18 कुंतल से ज्यादा गांजा तस्करी कर ले जा रहे तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। एक आरोपी के पैर में गोली लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed