फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   smugglers arrested and five quintals of ganja recovered in Agra

आगरा में पांच कुंतल गांजा बरामद: छह तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा और विशाखापत्तनम से करते थे तस्करी

Thu, 07 Apr 2022 10:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Apr 2022 10:35 PM IST
सार

आगरा में पुलिस और जीआरपी ने पांच कुंतल से ज्यादा गांजा बरामद किया है। यह गांजा ओडिशा और विशाखापत्तनम से तस्करी कर लाया गया था। दोनों मामलों में छह आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। 

विज्ञापन
smugglers arrested and five quintals of ganja recovered in Agra
जीआरपी ने पकड़े चार गांजा तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा से गांजा की तस्करी करके आगरा और फिरोजाबाद में कैंटर में सब्जी रखने की प्लास्टिक की क्रेट के नीचे छिपाकर तस्कर ले जा रहे थे। थाना एत्माद्दौला पुलिस ने शाहदरा पर कैंटर रोक लिया। दो आरोपी पकड़े गए, जबकि मुख्य आरोपी सहित दो फरार हो गए। कैंटर से 4.72 कुंतल गांजा बरामद किया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात को शाहदरा चुंगी से एक कैंटर को रोका गया। इसमें चार लोग थे। इनमें से दो को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी ओडिशा के कोरापूट निवासी अमूल्य कुमार बिसोई और फिरोजाबाद के मटसेना निवासी विमल कुमार हैं। वहीं उनके दो फरार साथी खंदौली के उस्मानपुर निवासी उमेश राजपूत और नरायच निवासी ब्रजेश कुमार हैं। उनसे 4.72 क्विंटल गांजा बरामद किया गया।

विज्ञापन

आगरा और फिरोजाबाद में बेचना था गांजा 

आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि गांजा की खरीद के लिए उमेश पैसा देता था। ओडिशा से गांजा की तस्करी करते हैं। इसके बाद फिरोजाबाद और आगरा में बेचने के लिए ले जाते हैं। कैंटर में सब्जी की क्रेट के बीच इसलिए छिपाकर लाए थे कि पुलिस पकड़ न सके। क्रेट देखकर यही लगता है कि सब्जी भरी होगी। कैंटर दो महीने पहले किराये पर लिया था। सुरक्षा के लिए अपने पास तमंचा भी रखते हैं। पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेप सौंपने से पहले पकड़े चार गांजा तस्कर

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के गेट पर गांजे की खेप की डिलीवरी देने से पहले ही जीआरपी की टीम ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 40 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। इसकी अनुमानित कीमत चार लाख रुपये है। तस्कर गांजा विशाखापत्तनम से लेकर आए थे।

इंस्पेक्टर कैंट देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि दक्षिण की ओर से आने वाली ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों पर संयुक्त टीमें खास निगरानी रखती हैं। बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे कुछ लोगों को गेट पर भारी भरकम बैग लेकर जाते देखकर शक हुआ। उन्हें रोका तो वह गेट के बाहर जाने लगे। पुलिस ने पकड़ लिया। 

बिहार के रहने वाले हैं आरोपी

तलाशी में उनके बैगों में गांजा बरामद किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए लोगों में बदरपुर बार्डर, दिल्ली के रहने वाले कन्हैया पांडेय, सुजीत सिंह व लेखराज और गौतमबुद्ध नगर के धनंजय पांडेय शामिल हैं। ये मूल रूप से बिहार निवासी हैं। 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह विशाखापत्तनम से गांजा लेकर आए थे। आगरा कैंट स्टेशन के बाहर उन्हें किसी व्यक्ति को डिलीवरी देनी थी। इसकी एवज में पांच-पांच हजार रुपये दिए जाने की बात तय हुई थी। इस संबंध में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर कैंट देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि पकड़े गए लोग कैरियर हैं। आगरा में खेप कहां पहुंचाई जानी थी, इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed