फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Smriti Irani Slams Congress And Akhilesh Yadav In Up Elections

आगरा में बोलीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी: सपा करती है बदले की राजनीति, जबकि भाजपा बदलाव की

Sun, 30 Jan 2022 03:29 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 30 Jan 2022 03:29 PM IST
सार

आगरा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी में मतदाता संवाद किया। इसके बाद आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क किया। 
 

विज्ञापन
Smriti Irani Slams Congress And Akhilesh Yadav In Up Elections
मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करतीं स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि सपा के प्रत्याशी अभी से लोगों को धमका रहे हैं। गरीबों का पलायन कराने के आरोपियों को सपा ने टिकट देकर मैदान में उतारा है। सपा बदले की राजनीति करती है, जबकि भाजपा बदलाव की। 

विज्ञापन


आगरा दक्षिण विधानसभा की नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी में प्रभावी मतदाता संवाद में डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कड़वा सत्य यह है नेताजी सपने देखते हैं श्रीकृष्ण के और पार्टी देते हैं नादिर हसन जैसे नेताओं के हाथ में। इस मौके योगेंद्र उपाध्याय, कैलाश मंदिर के महंत निर्मल गिरी, चौधरी शेर सिंह, संयोजक राजीव लवानियां, सुनील शर्मा एडवोकेट, हेमंत भोजवानी, प्रीति उपाध्याय आदि थे। 
विज्ञापन


जगन्नाथ कॉलोनी में किया जनसंपर्क
स्मृति ईरानी ने खतैना स्थित जगन्नाथ कॉलोनी में लोगों के घर-घर जाकर जनसंपर्क करके भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र उपाध्याय को जिताने की अपील की। पोस्टर बांटे और लोगों से बातचीत की। इस दौरान युवतियों ने उनके साथ जमकर सेल्फी लीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जयपुर हाउस में भी जनसंपर्क किया। यहां संदेश जैन समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अवध बैंकट हाल में मतदाताओं से संवाद किया। बसंत गुप्ता, राजेश प्रजापति, शुभम त्यागी, मनोज गुप्ता, शशिकांत अवस्थी, मनोज शर्मा, भूपेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

जूता उद्यमियों ने की जीएसटी घटाने की मांग
एक जनवरी से फुटवियर पर 5 से बढ़ाकर 12 फीसदी की गई जीएसटी को वापस लेने की मांग जूता उद्यमियों ने आगरा आई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की। आगरा शू फै क्टर्स फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से फुटवियर उद्योग पर 12 फीसदी जीएसटी के बोझ को हटाने की मांग उठाई। 

फेडरेशन अध्यक्ष गागन दास रामानी ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि आगरा में एकमात्र यही उद्योग बचा है। जीएसटी की दरें बढ़ने से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनकी मांगों को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने रखने का आश्वासन दिया। फेडरेशन ने इससे पहले रविवार सुबह केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मिलकर जूता उद्यमियों की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही जीएसटी काउंसिल की बैठक में दरें पहले की तरह कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed