फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Smriti Irani address bharat ke mann ki baat modi sath program in agra

छात्रा ने पूछा- भाजपा को वोट क्यों दूं..., केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिया यह जवाब

Fri, 01 Mar 2019 04:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Mar 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
Smriti Irani address bharat ke mann ki baat modi sath program in agra
कार्यक्रम में संबोधित करती केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार को आगरा पहुंचीं। यहां उन्होंने भाजपा के 'भारत के मन की बात, मोदी के साथ' कार्यक्रम के तहत महिलाओं और छात्राओं को संबोधित किया। इस दौरान महिलाओं ने उनसे कई सवाल पूछे, जिनके जवाब स्मृति ईरानी ने बेबाकी से दिए। 
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन आगरा कॉलेज के गंगाधर शास्त्री भवन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले यहां मौजूद महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री स्मृति को स्वागत फूल मालाएं पहनाकर उनका किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम में महिलाओं की मन की बात सुनी।
विज्ञापन


छात्राओं ने जहां महिला सुरक्षा को लेकर केंद्रीय मंत्री से सवाल पूछे तो वहीं उद्यमी महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की योजनाओं के बारे में पूछा। सभी सवालों के जवाब स्मृति ईरानी ने बड़ी ही बेबाकी से दिए। लगभग एक घंटे तक केंद्रीय मंत्री ने संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में एक छात्रा ने पूछा भाजपा को वोट क्यों दें? इस पर स्मृति ईरानी ने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि अगर नए भारत का निर्माण करना है, बेटियों को सुरक्षा और पढ़ाई मिले, किसान को सम्मान मिले तो भाजपा को वोट दो।

'सेना ने आतंकियों को दिया मुहतोड़ जवाब'

छात्रा कृतिका सिंह के सवाल, 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक के बाद दिल्ली में सरकार की कैबिनेट के बीच क्या माहौल था। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद देश में एक अपेक्षा थी कि आतंकवादियों के सरपरस्तों को हिंदुस्तान मुंहतोड़ जवाब दे। 

उन्होंने कहा कि मैं संविधानिक मर्यादा में रहते हुए इतना कह सकती हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे सुरक्षा बलों को कब, कहां और कैसे आतंकवादी और उनके सरपरस्तों को जवाब देने की स्वतंत्रता दे दी थी। सेना ने इसका जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि पीएम को इतना मनोबल उनके प्रति देशवासियों के बढ़ते विश्वास से मिला।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में भारत का लोहा मान रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान के विरोध के बावजूद आर्गनाइजेशन आफ इस्लामिक कंट्रीज के कार्यक्रम में भारत की बेटी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की जंग आतंकवाद और उसके सरपरस्तों से है। हमारे देश ने आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत तब तक चुप नहीं बैठेगा, जब तक देश पर होते आतंकी हमले का न्यायपूर्वक समाधान नहीं होता। उन्होंने कहा कि मोदी है तो उम्मीद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed