फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   smart city1

स्मार्ट सिटी को ओर बढ़ाया पहला कदम 

Wed, 01 Mar 2017 01:12 AM IST
स्मार्ट सिटी को ओर बढ़ाया पहला कदम 
स्मार्ट सिटी को ओर बढ़ाया पहला कदम  Updated Wed, 01 Mar 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
smart city1
स्मार्ट सिटी को ओर बढ़ाया पहला कदम  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्मार्ट सिटी योजना के तहत आगरा का चयन होने के बाद अब स्मार्ट सिटी की ओर पहला औपचारिक कदम मंगलवार को बढ़ाया गया। कमिश्नर की अध्यक्षता में योजना के तहत पहली बैठक हुई। हालांकि इस बैठक में भारत सरकार और प्रदेश सरकार के प्रतिनिधियों ने भाग नहीं लिया लेकिन पहली बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। 
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) और कंपनी एक्ट के तहत कंपनी का गठन पहले ही हो चुका था। आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड की पहली बैठक में कंपनी के बोर्ड आफ डायरेक्टर्स का प्रस्ताव नगर आयुक्त (कंपनी के सीईओ) ने रखा। कंपनी के बोर्ड में निदेशकों की अधिकम सीमा 15 होगी लेकिन फिलहाल एडीए वीसी अजय यादव, शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार के अभिषेक विश्वास, क्षेत्रीय निदेशक नगर एवं पर्यावरण केंद्र के अवधेश कुमार गुप्ता, मुख्य अभियंता दक्षिणांचल देवेंद्र सिंह, मुख्य अभियंता यूपी जल निगम राकेश कुमार,  संयुक्त नियोजक नगर एवं ग्राम नियोजन अनूप कुमार श्रीवास्तव को शामिल किया गया। बैठक में कंपनी की मुहर, एड्रेस का अनुमोदन किया गया। बैठक में कुल 24 प्रस्ताव रखे गए हैं, जिन्हें बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान कर दी। 
विज्ञापन


आठ पीएमसी की होगी नियुक्ति
कंपनी के गठन के साथ ही योजना के लिए आठ एक्सपर्ट का गठन किया जाना है। इनमें मुख्य रूप से अरबन इंफ्रास्ट्रेक्चर एक्सपर्ट, कंस्ट्रक्शन मैनेजर, पीपीपी कम फाइनेंसियल एक्सपर्ट, कांट्रेक्ट मैनेजमेंट एक्सपर्ट, अरबन ट्रांसपोर्ट एक्सपर्ट, आईसीटी एक्सपर्ट, रिसर्च एसोसिएट्स और आफिस एसिस्टेंट की नियुक्ति होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त को दी सीए और सीएस नियुक्त करने का अधिकार
आगरा। स्मार्ट सिटी के बोर्ड आफ डायरेक्टर ने नगर आयुक्त को ही कंपनी सेक्रेटरी और सीए की नियुक्ति का अधिकार दे दिया है। चूंकि नगर आयुक्त की स्मार्ट सिटी योजना के तहत गठित कंपनी आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ होंगे इसलिए उनके अधिकार भी असीमित होंगे। योजना के तहत होने वाले कार्यों की जिम्मेदारी नगर आयुक्त की होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed