फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   smart city: not far Top 20

‘टॉप-20’ अब दूर नहीं

Mon, 16 Nov 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 16 Nov 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
smart city: not far Top 20
यूं तो स्मार्ट सिटीज की टॉप-20 लिस्ट में आगरा को शामिल कराने की कोशिशें जारी थीं। रविवार को लेकिन इस दिशा में बड़ी और संगठित पहल हुई। प्रबुद्धजनों ने जन-जन को इससे जोड़ने का संकल्प लिया। यह जरूरी भी था क्योंकि सिर्फ वोटिंग के बूते भोपाल और इंदौर अपनी ताजनगरी से काफी आगे निकल चुके हैं। जारी अन्य प्रयासों के अलावा जन जागरूकता के लिए ‘रन फॉर स्मार्ट सिटी’ के आयोजन का भी फैसला हुआ।
विज्ञापन

सेंट पीटर्स कॉलेज में रविवार को केंद्रीय मंत्री डा. रामशंकर कठेरिया की अध्यक्षता में ‘स्मार्ट सिटी’ विषय पर बैठक हुई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने शिरकत की। बैठक में वोटिंग का तरीका बताते हुए सभी से अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन वोटिंग कराने की अपील की गई। कम से कम दो लाख वोट कराना तय किया गया। इसकी जिम्मेदारी भी सौंपी गई। आम सहमति पर डा. कठेरिया ने ‘रन फॉर स्मार्ट सिटी’ की घोषणा भी की। यह दौड़ 20 नवंबर को सुबह नौ बजे एमडी जैन इंटर कॉलेज,  हरीपर्वत से शहीद स्मारक तक होगी। बैठक में सेंट पीटर्स कॉलेज के फादर पॉल थेनिकल, लायंस क्लब के जितेंद्र चौहान, एडीएफ के सचिव केसी जैन, अधिवक्ता परिषद के माधो सिंह, सेवा भारती के राजेश कुलश्रेष्ठ, भारत विकास परिषद के मुकेश जैन, आर्किटेक्ट एसोसिएशन के उमेश शर्मा व अजीत फौजदार, सीए एसोसिएशन के प्रमोद चौहान, विद्या भारती की अमिता शर्मा, गिरधर शर्मा, डा. पवन गुप्ता, अशोक गुप्ता, डा. प्रदीप तोमर, अनिल चौधरी, शरद चौहान, भरत शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के लिए शहर को  टॉप-20 के पहले पायदान पर लाना हम सभी की जिम्मेदारी है। अप्सा से जुड़े स्कूलों के बच्चों के माध्यम से हम एक लाख से अधिक वोट कराने का प्रयास करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय तोमर, अध्यक्ष, अप्सा
मैं अपने विभिन्न कालेजों के विद्यार्थियों के माध्यम से शहर के लिए 15 हजार से ज्यादा वोट कराऊंगा।
- वाईके गुप्ता, डायरेक्टर, शारदा ग्रुप
पर्यटन के बाद इस शहर की कारोबारी धुरी जूता इंडस्ट्री है। पर टिकी है। इसलिए इससे जुड़े लोगों की  जिम्मेदारी भी बड़ी है। मैं लेदर इंडस्ट्री की तरफ से 10 हजार लोगों से वोटिंग कराऊंगा।
- पूरन डाबर, अध्यक्ष, एफमेक
शहर टॉप-20 में शामिल हो इसलिए मैं भारत विकास परिषद और रतनमुनि इंटर कॉलेज की तरफ से 10 हजार लोगों की वोटिंग कराने का प्रयास करूंगा।
- अनिल वशिष्ठ, भारत विकास परिषद
 ये शहर हमारा है। यह दूसरे शहरों से आगे निकल सके इसलिए हर व्यक्ति को वोट करना होगा। मैं अपनी संस्था के सदस्यों से 10 हजार वोट डलवाऊंगा।
- राकेश गर्ग, अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती
फोटो: सिटी डेस्क में उर्स के नाम से सेव
अनूठी कोशिश: स्मार्ट सिटी के लिए भी होगी ‘जियारत’
हजरत सैयदना शाह अमीर अबुल उला का 376वां उर्स 19 नवंबर को जुलूस एहरारी झंडा के साथ शुरू होगा और 23 नवंबर तक चलेगा। दरगाह कमेटी ने इस मौके पर आने वाले लाखों जाइर को आगरा के हक में वोट करने के लिए प्रेरित करने का फैसला किया है। जिस दरगाह पर वे दूर-दूर से जियारत को आते हों वह शहर स्मार्ट सिटीज में टॉप पर हो, मुस्लिम समाज की ऐसी ही मंशा है।
दरगाह के सज्जादानशीं अलहाज सैयद इनायत अली अबुल उलाई ने रविवार को अबू सेंट स्कूल में मीडिया को यह जानकारी दी। बताया, 20 नवंबर को मिलाद शरीफ और आल इंडिया मुशायरें में जाने-माने शायर कलाम पेश करेंगे। 21 को गुस्ल, संदलमाली व महफिले-समां का आयोजन होगा। 22 को कुल शरीफ और लंगर होगा। 23 नवंबर को महफिले-रंग और चादर तकसीम के साथ उर्स संपन्न होगा। सज्जादानशीं ने बताया कि उर्स में देश के साथ ही बांग्लादेश, पाकिस्तान से भी जायरीन आएंगे। इन्हें वोट का महत्व और इसका तरीका बताया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि दरगाह परिसर में बने मुसाफिरखाने की हालत खराब है। पर्यटन विभाग ने हाल में ही इसे दरगाह को सौंपा है। ऐसे में जाइरीन को ठहराने में परेशानी होगी। इस बारे मेयर इंद्रजीत आर्य से बातचीत की गई है। सैयद विरासत अली, सैयद इशात अली, सैयद मोहतशिम अली, मुअम्मिल भी वार्ता के दौरान मौजूद रहे।

‘हाइवे पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त हो’
दरगाह के मीडिया प्रभारी मुअम्मिल ने बताया कि एनएच-2 पर पुल निर्माण के चलते आवागमन में दिक्कत हो रही हैं। उर्स में लाखों लोग आएंगे। ऐसे में हाइवे पर पुलिस प्रशासन को खास व्यवस्थाएं करनी होंगी। वरना लोगों को जाम में फंसना पड़ेगा। उन्होंने उर्स के दौरान शरारती तत्वों पर नजर रखने की मांग भी पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed