{"_id":"5f8191ab76334a1e9c7f42bd","slug":"smart-city-fined-rs-2-lakh-on-four-companies-for-blowing-dust-on-the-road-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी: फतेहाबाद मार्ग पर उड़ रही थी धूल, चार कंपनियों पर दो लाख रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी: फतेहाबाद मार्ग पर उड़ रही थी धूल, चार कंपनियों पर दो लाख रुपये का जुर्माना
Sat, 10 Oct 2020 04:19 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 10 Oct 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ एवं नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे ने स्मार्ट सिटी का काम कर रहीं चार कंपनियों पर धूल नियंत्रण के उपाय नहीं करने पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के तहत आगरा के फतेहाबाद मार्ग पर सीवर, पानी की पाइप लाइन, जल निकासी और यूटिलिटी डक्ट के साथ सड़क निर्माण के काम में मिट्टी की खोदाई से फतेहाबाद रोड पर धूल उड़ रही है, जिससे प्रदूषण कई गुना बढ़ गया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नोटिस भेजने पर नगर आयुक्त, जो स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ भी हैं, ने शुक्रवार को फतेहाबाद रोड का निरीक्षण किया। उन्हें धूल और मिट्टी के ढेर पड़े मिले। धूल नियंत्रण के लिए न कहीं पर्दे लगे मिले और न ही पानी का छिड़काव हो रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने मुगल होटल से लेकर जेपी होटल तक के काम देखे। धूल नियंत्रण के उपाय न होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। स्मार्ट सिटी कंपनी के इंजीनियरों के साथ उन्होंने ठेकेदार कंपनियों पर कार्रवाई के आदेश दिए।
इन पर लगा जुर्माना
राधिका कंस्ट्रक्शन पर 50 हजार और सीवर लाइन के लिए आईएसपी कंस्ट्रक्शन, छोटी सड़कों के लिए एलसी इंफ्रा और मेजर रोड के लिए देव कंस्ट्रक्शन कंपनी पर 50-50 हजार का जुर्माना लगाया गया।
स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि फतेहाबाद रोड पर निर्माण कार्य में धूल नियंत्रण के उपाय नहीं पाए गए। लापरवाह कंपनियों को चेतावनी देने के साथ जुर्माना लगाया है। उन्हें धूल नियंत्रण के सभी उपाय करने होंगे।