फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Small traders sent to jail; kingpin remains at large.

Agra News: छोटे व्यापारी भेजे जेल, सरगना पकड़ से दूर

Sat, 03 Oct 2026 02:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Small traders sent to jail; kingpin remains at large.
आगरा। धनाैली (मलपुरा) में पकड़े गए दवाओं के अवैध गोदाम के मामले में तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी दवा व्यापारी हिमांशु अग्रवाल को दो दिन बाद भी पुलिस नहीं पकड़ सकी है। आरोप है कि दवाओं की सप्लाई उसी के मार्फत हो रही थी। वह पूर्व में भी एक करोड़ की रिश्वत देते हुए पकड़ा गया था। उसे जेल भी भेजा गया था।
विज्ञापन

दवाओं के अवैध भंडारण के मामले में औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें तीन छतरी धनौली निवासी इकरार, दूसरी मस्जिद, टेढ़ी बगिया निवासी शामिन उर्फ छोटू, सलुआ उर्फ मुकीम, हिमांशु अग्रवाल और आशीष जैन को नामजद किया है। इनमें से इकरार, शामिन और सलुआ को जेल भेजा गया। हिमांशु और आशीष जैन को पुलिस नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन

औषधि विभाग की शहर में कार्रवाई से बचने के लिए दवा के अवैध कारोबार से जुड़े लोग देहात में गोदाम बना रहे हैं। पुलिस की नजर न होने की वजह से चल रहे हैं। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि आरोपी हिमांशु और आशीष जैन की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। उसके अन्य ठिकानों के बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में विजय गोयल पर हुई थी कार्रवाई
जुलाई 2023 में आईकाॅन सिटी, मघटई निवासी विजय गोयल के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कार्रवाई की थी। सिकंदरा और बिचपुरी क्षेत्र में नकली और नशे की दवाओं की फैक्टरी पकड़ी थीं। विजय गोयल, नरेंद्र शर्मा सहित सात को जेल भेजा गया था। विजय गोयल फरवरी 2024 में जेल से बाहर आया। चार महीने बाद उसने दोबारा फैक्टरी खोल ली। उसकी शास्त्रीपुरम क्षेत्र में फैक्टरी पर छापा मारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed